फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय देवगन के घर आया 'बॉडीगार्ड', पीएम मोदी और अमित शाह ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Thu, 23 Apr 2020 06:04 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 23 Apr 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Downloaded Aarogya Setu App PM Modi Amit Shah Appreciate and Thanked Him For video to promote App
Ajay Devgn, Amit Shah, PM Modi - फोटो : Social Media

देशभर में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। हर किसी व्यक्ति से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही, मृत लोगों की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है। पूरा देश lockdown है। इसी बीच बॉलीवुड के सिंघम कहे जाने वाले अभिनेता अजय देवगन के घर पर उनका नया बॉडीगार्ड आया है। इस बारे में जैसे है अजय ने सोशल मीडिया के ज़रिए जानकारी दी, तुरंत है पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने उस पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी।

Ajay Devgn Downloaded Aarogya Setu App PM Modi Amit Shah Appreciate and Thanked Him For video to promote App
अजय देवगन - फोटो : Social Media

अजय देवगन का ये बॉडीगार्ड है आरोग्य सेतु एप। दरअसल अजय देवगन ने इस मोबाइल एप को डाउन लोड कर लिया है। इस बारे में अजय ने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो साझा कर बताया है। अजय ने अपनी पोस्ट में इस एप को अपना बॉडीगार्ड बताया है। अजय ने इस एक का प्रमोशनल वीडियो बनाकर साझा किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अजय ने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद जिन्होंने कोरोना से लड़ने के लिए हर किसी के लिए पर्सनल बॉडीगार्ड बनाया है।' साथ ही अजय ने लोगों से भी इस एप को डाउनलोड करने की अपील की है।

Ajay Devgn Downloaded Aarogya Setu App PM Modi Amit Shah Appreciate and Thanked Him For video to promote App
पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। - फोटो : PTI

वहीं अजय की इस पोस्ट पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने अजय की इस पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'बहुत खूब अजय देवगन। आरोग्य सेतु हमें, हमारे परिवार और हमारे देश को सुरक्षित रखता है। इस ऐप को डाउनलोड करें और कोरोना के खिलाफ छिड़ी इस जंग को और मजबूत कीजिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Downloaded Aarogya Setu App PM Modi Amit Shah Appreciate and Thanked Him For video to promote App
अमित शाह - फोटो : PTI

सिर्फ पीएम मोदी ही नहीं बल्कि गृहमंत्री अमित शाह ने भी अजय के एस वीडियो को रिट्वीट किया है। शाह ने लिखा, 'सही कहा अजय देवगन। आरोग्य सेतु एप वास्तव में प्रत्येक भारतीय के लिए एक व्यक्तिगत अंगरक्षक है। यह ऐप हमें COVID-19 के खिलाफ इस लड़ाई में सतर्क, सूचित और सुरक्षित रखती है।' इसके साथ ही अमित शाह ने लोगों से बी इस एप को डाउनलोड करने की अपील की है।

विज्ञापन
Ajay Devgn Downloaded Aarogya Setu App PM Modi Amit Shah Appreciate and Thanked Him For video to promote App
अजय देवगन

बता दें कि अजय देवगन ने जिस एप के प्रमोशन के लिए वीडियो बनाया है वो एप भारत सरकार द्वारा लोगों की रक्षा के लिए बनाई गई है। आरोग्य सेतु एप कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे और जोखिम का आंकलन करने में लोगों की मदद करती है। साथ ही यह एप लोगों को वायरस से संक्रमित व्यक्ति के नजदीक जाने पर सतर्क भी करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed