फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXTRACTION EXCLUSIVE: रणदीप हुड्डा की आंखों में अब भी पल रहा इस डाकू का किरदार करने का सपना

Thu, 23 Apr 2020 05:20 PM IST
anand anand पंकज शुक्ल, मुंबई
पंकज शुक्ल, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 23 Apr 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
extraction actor randeep hudda shares plans for sultana daku with   pankaj shukla in exclusive chat
Randeep Hooda - फोटो : amar ujala mumbai

वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाएं देने वाली कंपनियों में नंबर वन नेटफ्लिक्स की इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म एक्सट्रैक्शन की रिलीज में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। मार्वेल की एवेंजर्स सीरीज में थॉर बनने वाले क्रिस हेम्सवर्थ फिल्म के हीरो हैं और उनके मुकाबले मैदान में उतरे हैं खुद को रोहतक का जाट बताने वाले मशहूर अभिनेता रणदीप हुड्डा। रणदीप को आज भी बैटल ऑफ सारागढ़ी का दर्द सालता है और अब उनका सपना है हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा चर्चित रहे बागी, सुल्ताना डाकू का किरदार परदे पर उतारने का।

extraction actor randeep hudda shares plans for sultana daku with   pankaj shukla in exclusive chat
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

अमर उजाला से एक खास बातचीत में रणदीप बताते हैं, “एक्सट्रैक्शन के लिए काम करना आसान नहीं रहा। वैसे तो मैं रोहतक का जाट हूं। स्पोर्ट्स स्कूल में पढ़ा लिखा। वहां तो सुबह पांच बजे से ही उठाकर रेल बना देते थे। लेकिन, फिल्म के लिए एक्शन करना दूसरी बात है। और, हॉलीवुड की एक्सट्रैक्शन जैसी फिल्म का एक्शन करने के लिए बहुत तैयारी करनी पड़ी मुझे। काफी ट्रेनिंग लेनी पड़ी। कैसे पंच मारना है, कैसे हुक करना है? सबकी ट्रेनिंग हुई। दूसरे उनका सिस्टम पूरा मिनट टू मिनट तय रहता है। जो काम जिस समय पर शुरू होना है, वह उसी समय पर ही शुरू हो जाएगा।”

extraction actor randeep hudda shares plans for sultana daku with   pankaj shukla in exclusive chat
Extraction - फोटो : amar ujala mumbai

समयबद्धता के अलावा और कौन सी बातें हैं जो हिंदी सिनेमा को हॉलीवुड से सीखनी चाहिए? रणदीप कहते हैं, “हम भी अच्छा काम कर रहे हैं और हमारा सिनेमा भी अब उनसे किसी मायने में पीछे नहीं है। धीरे धीरे हम भी वहां पहुंच ही जाएंगे। बस सिस्टम में थोड़ा बहुत सुधार की जरूरत है, वह भी समय के साथ हो ही जाएगा।” अपने साथी कलाकार रुद्राक्ष जायसवाल की रणदीप काफी तारीफ करते हैं और ये भी मानते हैं कि शूटिंग के वक्त वह जो भी थोड़ी बहुत मस्ती कर पाते थे, वह रूद्राक्ष के साथ ही होती थी। बाकी तो सेट पर दुनिया भर से आए तकनीशियनों का जमावड़ा ही हरदम बना रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
extraction actor randeep hudda shares plans for sultana daku with   pankaj shukla in exclusive chat
Sultana Daku - फोटो : amar ujala mumbai

अरसा हुए जब रणदीप हुड्डा ने उत्तर प्रदेश के चर्चित बागी सुल्ताना डाकू पर फिल्म बनाने का मन बनाया था। उसका क्या हुआ? पूछे जाने पर रणदीप के चेहरे के भाव बदलते हैं। वह बताते हैं, “हां, ये फिल्म भी मुझे करनी है। बैटल ऑफ सारागढ़ी ने बहुत सारा समय ले लिया। (अक्षय कुमार की फिल्म केसरी की वजह से रणदीप को ये फिल्म बंद करनी पड़ी) लेकिन, मैं एक बार तो एक डाकू का रोल करना ही चाहता हूं। इस किरदार पर काम करने की बहुत इच्छा है मेरी। फिर से इस पर जल्दी काम शुरू करना चाहता हूं।”

विज्ञापन
extraction actor randeep hudda shares plans for sultana daku with   pankaj shukla in exclusive chat
'एक्सट्रेक्शन' - फोटो : सोशल मीडिया

रणदीप हुड्डा की फिल्म एक्सट्रैक्शन शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर पूरी दुनिया में एक साथ रिलीज हो रही है। उनकी एक और फिल्म लव आजकल का टीवी प्रीमियर भी 26 अप्रैल को हो रहा है। इसके बाद वह सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई में दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed