बॉलीवुड इंडस्ट्री पूरी तरह से किस्मत का खेल है। कब किसकी किस्मत पलट जाए कहा नबृहीं जा सकता है। कुछ अभिनेता या अभिनेत्रियां तो अपनी किस्मत सोने की कलम से लिखवाकर आते हैं। जिनकी पहली फिल्म रिलीज के बाद से ही वो टॉप में शुमार हो जाते हैं। ऐसी ही बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई और तभी से इन्होंने बॉलीवुड पर राज कर रखा है।
पहली ही फिल्म से हिट हुईं ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में जया बच्चन से लेकर दीपिका और अनुष्का भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जया बच्चन
फिल्म- गु्ड्डी
यहां सबसे पहले बात करेंगे अभिनेत्री जया बच्चन के बारे में। जया बच्चन की पहली फिल्म थी 'गुड्डी'। इस फिल्म उन्होंने डेब्यू किया था और फिल्म ने रिलीज होते ही धमाल ममचा दिया था। फिल्म में जया के साथ धर्मेंद्र भी थे। इस फिल्म में जया ने एक स्कूल की बच्ची का किरदार निभाया था जो धर्मेंद्र जो कि एक अभिनेता होते हैं उनसे प्रभावित रहती है। इस फिल्म के बाद से लगातार जया की किस्मत का तारा बुलंदियों पर ही रहा।
दीपिका पादुकोण
फिल्म- ओम शांति ओम
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में दीपिका ने शांति और सैंडी दोनों का किरदार निभाया था। इस फिल्म में दीपिक के साथ शाहरुख खान भी थे। दीपिका की पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद से ही दीपिका बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की गिनती में आ गईं और अब तक वहीं बनी हुई हैं।
अनुष्का शर्मा
फिल्म- रब ने बना दी जोड़ी
अनुष्का शर्मा ने भी अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ ही की थी। अनुष्का ने साल 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म के बाद से अनुष्का के करियर की गाड़ी ऐसी दौड़ी कि उन्होंने कभी पीचे मुड़कर नहीं देखा।
विद्या बालन
फिल्म- परिणीता
साल 2005 में आई फिल्म 'परिणीता' से अभिनेत्री विद्या बालन ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इस ने बॉक्स ऑफिस पर अलग ही मुकाम हासिल किया था। इस फिल्म के बाद से ही विद्या की किस्मत का भी सितारा चमका और उन्होंने भी अपना नाम टॉप एक्ट्रेसेस में दर्ज करवा लिया।