{"_id":"5ea17cdc8ebc3e908501719d","slug":"rakhi-sawant-shares-video-chat-with-shah-rukh-khan-gets-trolled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'राखी सावंत ने की शाहरुख से वीडियो कॉल पर बात', इंटरनेट पर फर्जी फोटो की वजह से जमकर उड़ रहा मजाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'राखी सावंत ने की शाहरुख से वीडियो कॉल पर बात', इंटरनेट पर फर्जी फोटो की वजह से जमकर उड़ रहा मजाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 23 Apr 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rakhi Sawant
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) काफी समय से फिल्मों में नजर नहीं आईं हैं लेकिन सुर्खियों में बने रहना वो अच्छे से जानती हैं। कभी-कभी सुर्खियों में बने रहने की वजह से वह ट्रोल भी होती हैं। हाल ही में राखी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी पोस्ट की है।
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके मुताबिक वह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत कर रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए राखी ने कैप्शन में लिखा, "शाहरुख आपने लोगों की मदद की आपका धन्यवाद प्रिय शाहरुख"। यह एक वीडियो कॉल के दौरान लिया हुआ स्क्रीन शॉट है जिसे राखी ने शेयर किया है और इसी वजह से वह यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। राखी की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
इस बीच सोशल मीडिया पर यूजर्स को ये समझने में देर नहीं लगी कि राखी ने ये फोटो एडिट की है। बस फिर क्या था यूजर्स ने राखी की क्लास लगा दी। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- शाहरुख खान के इतने बुरे दिन नहीं आए कि तुम जैसों से बात करेगा। वहीं एक ने लिखा- फेक फोटो है। फोटोशॉप तो ढंग का सीख लेती राखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राखी सावंत
- फोटो : instagram
एक ने लिखा- 'दीदी यह थोड़ा ज्यादा हो गया। शाहरुख के पास तुमसे बात करने का समय नहीं है।' एक ने लिखा है- ये फालतू के काम छोड़कर कुछ अच्छा कर लिया करो। फ्री में सुनने चली आती हो। इस तरह के कमेंट्स कर ट्रोलर ने राखी की जमकर खिल्ली उड़ाई है।
विज्ञापन
5 of 5
राखी सावंत
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें अभी कुछ दिनों पहले ही राखी ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में उन्होंने अपने पति की कुछ झलक दिखाई थी हालांकि राखी के फैंस अभी भी उनके पति रितेश का चेहरा नहीं देख पाए हैं। राखी ने पिछले साल तीन रीति-रिवाजों से गुपचुप शादी रचाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।