कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा पुलिस और देश की कई बड़ी हस्तियां हर संभव कोशिश कर रही हैं। एक ओर जहां डॉक्टर्स और नर्स सहित तमास स्वास्थ्य कर्मचारी दिन-रात कोरोना से लड़ रहे हैं। वहीं पुलिसकर्मी भी लोगों से इस लॉकडाउन में घर में रहने की अपील कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे लोगों की तारीफ की है।
कोरोना वॉरियर्स के लिए शत्रुघ्न सिन्हा ने कही ये बात, शाहरुख- सलमान और अक्षय पर भी दी प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शत्रुघ्न सिन्हा ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच दिन-रात काम कर रहे सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पुलिस अधिकारी, कलाकरों और मीडिया के लोग को सलाम किया है। इतना ही नहीं उन्होंने इन सभी की सलामती की दुआ भी की है। उन्होंने इन सभी की सोशल मीडिया पर तारीफ की है। उन्होंने बैक टू बैक कई ट्वीट किए, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
Once again, Kudos & ‘Salaams’ ‘God Bless’for all the outstanding, tremendous work being done by our wonderful doctors, superb nursing staff, essential services, health workers & sanitation workers, besides of course our friends from the media & hats off to our #Police forces who
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'एक बार फिर से हमारे अद्भुत डॉक्टरों, शानदार नर्सिंग स्टाफ, आवश्यक सेवाओं, सेनिटाइज करने वाले कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए सभी उत्कृष्ट, जबरदस्त काम को सलाम। इसके अलावा मीडिया के हमारे सभी दोस्तों और पुलिस कर्मियों को सलाम जो 24 घंटे काम कर रहे हैं। मुझे इन पर गर्व है।'
are working 24/7 . We are extremely proud of them. Also to people from the film fraternity & other fields. An extraordinary mark & example is our own dear friend,committed, reliable, responsible,dependable, nationalist@akshaykumar who has always been in the forefront supporting
इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने अगले ट्वीट पर उन फिल्मी सितारों की भी जमकर तारीफ की जो कोरोना वायरस की मार झेल रहे मजदूरों और गरीबों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'एक सबसे बड़ा उदाहरण हमारे अपने प्रिय मित्र, प्रतिबद्ध, विश्वसनीय, जिम्मेदार, भरोसेमंद, राष्ट्रवादी अक्षय कुमार का है जो हमेशा सबसे आगे रहे हैं।'
all our #Forces para military,families of martyrs. This time too he has taken the lead with the maximum ever contribution creating a milestone & record. Hats off to the great human being,famous for ’being human’,a star among stars@BeingSalmanKhan most energetic, generous @iamsrk & favourite of the nation, dependable,highly responsible @SrBachchan & several others from all 🇮🇳 India film fraternity / family including South & North have contributed in their best capacity. It’s highly appreciated & applauded. Whatever is being done by all of us, from
अपने तीसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'हमारी सभी सेना और शहीदों के परिवार ने इस बार फिर से एक मील का पत्थर और रिकॉर्ड बनाने में ज्यादा योगदान देने का बीड़ा उठाया है। बीइंग हुमन के लिए मशहूर अभिनेता सलनाम खान और दरियादिल शाहरुख खान को सलाम। इसके साथ शत्रुघ्न सिन्हा ने महानायक अमिताभ बच्चन की भी तारीफ की है। सोशल मीडिया पर शत्रुघ्न सिन्हा के ये सभी ट्वीट काफी वायरल हो रहे हैं। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
filmmakers, newcomers, stars, technicians for the deserving, to feed the needy & poor, mostly it’s secret but sacred. That’s why it doesn’t make us feel great but certainly it makes us humble & blessed after all it’s for a national crisis & cause. Jai Hind!#COVID-19 pic.twitter.com/IfHPB3bErn
पढ़ें: शाहरुख बने सुजॉय घोष के खेवनहार, इस फिल्म को बनाने की अनुमति दिलाने में की मदद