अजय देवगन की फिल्म 'रेड' को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। वीकेंड पर फिल्म ने एक झटके में 41 करोड़ रुपए कमा लिए। इन चार दिनों में 'रेड' ने अक्षय कुमार की 'पैडमैन' को भी पछाड़ दिया।
41 करोड़ कमाने के बाद चौथे दिन अजय देवगन को लगा झटका, 'रेड' मारकर नहीं निकाल पाए पैसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथ ही यह साल की दूसरी हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई। अब चौथे दिन का भी कलेक्शन आ गया है। सोमवार को 'रेड' के कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट आई। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने इसकी जानकारी दी।
रमेश बाला के ट्वीट के अनुसार, फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 6 करोड़ का ही कलेक्शन किया। इससे 'रेड' का चार दिन का कलेक्शन 47 करोड़ रुपए हो चुका है।
. @ajaydevgn - @Ileana_Official 's #Raid was holding well on Monday..
It netted around ₹ 6 Crs.. Taking the 4-days total to ₹ 47+ Crs..
उम्मीद है कि 5वें दिन फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। बता दें कि पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म की कमाई 10.04 रही। शनिवार को इसने 13.86 करोड़ और रविवार को 17.11 करोड़ रुपये बटोरे थे।
#Raid gets a THUMBS UP from audiences... Witnesses SOLID GROWTH on Sat + Sun... Strong word of mouth helps multiply numbers, after a mediocre start on Fri morning... Emerges SECOND HIGHEST WEEKEND of 2018... Fri 10.04 cr, Sat 13.86 cr, Sun 17.11 cr. Total: ₹ 41.01 cr. India biz.
राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी Raid 80 के दशक में घटी सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानी है। जिसमें इनकम टैक्स डिपार्टमेंट रेड डालता है। इसे सबसे लंबी चलने वाली रेड भी कहा जाता है।