पहले खबर आई थी कि एक्टर इरफान खान इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे। हालांकि, अब इसकी पुष्टि हो गई है कि उनका ट्रीटमेंट लंदन में हो रहा है। 'ब्लैकमेल' एक्टर ने मंगलवार को एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें जगह का नाम ‘The Dorchester’ लिखा है। यह एक होटल का नाम है, जो लंदन में मौजूद है।
लंदन में हो रहा है इरफान खान का इलाज, तकलीफ के बीच लिखा ऐसा पोस्ट, पढ़कर दिल को मिलेगा सुकून
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इरफान खान ने सोशल मीडिया साइट पर एक परछाईं की तस्वीर पोस्ट की। साथ में कवि रायनर मारिया रिल्की की एक कविता शेयर की।
A post shared by Irrfan (@irrfan) on
'डेक्कन क्रॉनिकल' की खबर के अनुसार लंदन में एक भारतीय डॉक्टर इरफान खान का इलाज कर रहे हैं। एक्टर से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, 'डॉक्टर ने इरफान खान की जांच की है और आश्वासन दिया है कि बीमारी की वजह से उनकी जान को खतरा नहीं है और उनका इलाज संभव है।' माना जा रहा है कि इरफान खान अगले कुछ महीनों तक ब्रिटेन में ही रहेंगे।
फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज इरफान खान और दीपिका पादुकोण के साथ एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने घोषणा की है कि जब तक इरफान ठीक नहीं हो जाते, उनकी फिल्म नहीं बनेगी। विशाल भारद्वाज ने ट्वीट कर कहा, इरफान एक योद्धा हैं और हमें पता है कि वह यह लड़ाई जीत जाएंगे। इसलिए दीपिका पादुकोण, प्रेरणा अरोड़ा और मैंने अपनी फिल्म को पुनर्निधारित करने का फैसला किया है और हम हमारे योद्धा के विजेता के रूप में लौटने के बाद नई ऊर्जा और जश्न के साथ इसे शुरू करेंगे।
हाल ही में इरफान खान ने अपनी बीमारी का खुलासा करते हुए बताया था कि उन्हें न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नाम की दुर्लभ बीमारी हुई है और वह उसका इलाज कराने के लिए विदेश जा रहे हैं। बता दें कि यह बीमारी 10 लाख में एक इंसान को होता है। अपोलो अस्पताल के डॉ. विनीत सूरी ने बताया कि न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर रेयर बीमारी है। यह शरीर की उन कोशिकाओं में होता है जो एंडोक्राइन हार्मोन रिलीज करती है। यह बीमारी शरीर की किसी भी एंडोक्राइन ग्लैंड आंत और अग्नाश्य में हो सकती है।
इरफान खान की फिल्म 'ब्लैकमेल' 6 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। ऐसा लग रहा था कि इरफान की बीमारी के चलते फिल्म की रिलीज डेट टल सकती है। लेकिन फिल्म के डायरेक्टर अभिनय देव ने बताया कि रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।