सब्सक्राइब करें

Runway 34: अमिताभ बच्चन ने अजय देवगन को दिया हाथ से लिखा नोट, कहा-'लोग कह रहे हैं आपका काम बेहतरीन है लेकिन...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 30 Apr 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn gets handwritten note from Amitabh Bachchan after Runway 34 release see here
रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया

सदी के महानायक यानी अमिताभ बच्चन जिस भी किरदार में हों उनकी अदाकारी हर किसी का दिल जीत लेती है। अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से ही आज भी लोग उनके साथ काम करने को लालायित रहते हैं। हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई अभिनेता अजय देवगन की निर्देशन और स्टारर फिल्म 'रनवे 34' में भी अमिताभ बच्चन ने अभिनय किया है। वैसे तो बिग-बी को हमेशा तारीफ मिलती है, लेकिन इस बार अजय देवगन को अमिताभ बच्चन की तरफ से एक नोट मिला है। यह खास नोट बिग-बी ने अपने हाथों से लिखा है। इस नोट को पाने के बाद अजय देवगन काफी भावुक हैं और उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।

Trending Videos
Ajay Devgn gets handwritten note from Amitabh Bachchan after Runway 34 release see here
फिल्म-रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन ने शेयर किया नोट
अजय देवगन ने अमिताभ बच्चन के हाथ का लिखा नोट अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम से शेयर किया है और उनके सम्मान में दिल छू लेने वाली बातें लिखी हैं। अजय देवगन ने नोट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जब अमिताभ बच्चन आपके निर्देशन में काम करते हैं, तो यह एक सम्मान की बात है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है और जब हाथ से लिखे नोट में दिल छू लेने वाले शब्द हों तो आपके इमोशंस बाहर आ जाते हैं, मुझमें कृतज्ञता और संतुष्टि एक साथ है। धन्यवाद अमित जी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn gets handwritten note from Amitabh Bachchan after Runway 34 release see here
रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग-बी ने अपने नोट में क्या लिखा
अजय देवगन को लिखे लेटर में अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'अजय, अजय, अजय...34 का हिस्सा बनना और आपके जैसे निर्देशक के साथ काम करना मेरा सौभाग्य है। आपका काम बेहतरीन है, जिस तरह से आपने सब कुछ जोड़कर इस फिल्म को बनाया है, वह जबरदस्त था। लोग कह रहे हैं कि यह आपका बेस्ट काम है, लेकिन मैं जानता हूं कि आपका और बेस्ट आना बाकी है, बधाई हो...लव अमिताभ बच्चन'। लेटर पर 29 तारीख 2022, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का नाम भी लिखा हुआ है।

Ajay Devgn gets handwritten note from Amitabh Bachchan after Runway 34 release see here
रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रनवे 34 की कहानी साल 2015 की एक सच्ची घटना से प्रेरित है, जब खराब मौसम की वजह से कम दृश्यता के कारण हवाई अड्डे पर प्लेन को लैंड कराने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में अजय देवगन कैप्टन विक्रांत के किरदार में हैं और रकुल प्रीत सिंह उनकी को-पायलट तान्या की भूमिका में हैं। अमिताभ बच्चन ने फिल्म में एक जांच अधिकारी नारायण वेदांत की भूमिका अदा की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed