{"_id":"5cd5c0c8bdec22072d1b89f1","slug":"ajay-devgn-is-most-bankable-actor-tabu-says","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन के लिए कुछ ऐसा सोचती हैं तब्बू, काजोल जान लेंगी तो गर्व होगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय देवगन के लिए कुछ ऐसा सोचती हैं तब्बू, काजोल जान लेंगी तो गर्व होगा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sat, 11 May 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
90 के दशक में अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। लंबे समय बाद भी यह जोड़ी आज भी बड़े परदे पर नजर आ रही है। अजय के साथ तब्बू को कई फिल्मों में देखा जा चुका है जिसमें बीती फिल्म गोलमाल अगेन थी। यह जोड़ी एक बार फिर धमाल करने की फिराक में है। तब्बू को भी अजय के साथ काम करना पसंद हैं। ऐसे में तब्बू ने भी अजय को लेकर बहुत अच्छी बात कही है।
Trending Videos
2 of 4
Tabbu
तब्बू के अनुसार अजय बॉलीवुड के सबसे ज्यादा भरोसेमंद कलाकारों में से एक हैं। तब्बू ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, 'मैं अजय को सालों से जानती हूं, एक इंसान के तौर पर वह बिल्कुल भी नहीं बदले हैं जो किसी भी शख्स के बारे में बताने के लिए काफी है, उनका करियर ग्राफ शानदार है, वह न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता हैं, बल्कि अच्छे निर्माता और निर्देशक भी हैं, मैं हमेशा से उन्हें एक ऐसे इंसान के तौर पर जानती हूं, जिन पर अभिनेता बनने से पहले, फिल्मों का निर्देशन करने का जुनून सवार रहता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
Ajay and Tabbu
बता दें कि तब्बू ने 90 के दशक से लेकर अब तक अजय के साथ कई फिल्मों में काम किया है। जिसमें 'विजयपथ', 'हकीकत', 'दृश्यम' और 'गोलमाल अगेन' जैसी कई मशहूर फिल्में शामिल हैं। अब यह जोड़ी एक और फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म में तब्बू अभिनेता की पत्नी का किरदार करती नजर आएंगी।
4 of 4
गोलमाल अगेन
- फोटो : Tamilmixss
बात करें दोनों की जोड़ी की तो साल 2017 में रोहित शेट्टी निर्देशित भूतिया कॉमेडी फिल्म गोलमाल अगेन में इन्हें देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। दोनों की ये पुरानी दोस्ती आज भी कायम है। अजय हमेशा से तब्बू को मदद करते आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।