फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौवें दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई अजय-माधुरी की 'टोटल धमाल', नहीं रोक पाईं ये 2 फिल्में

Sun, 03 Mar 2019 06:11 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 03 Mar 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Madhuri Dixit Total dhamaal film crosses 100 crore
total dhamaal - फोटो : file photo

'लुका छुपी' (Luka Chuppi) और 'सोनचिड़िया' (Sonchiraiya) फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद भी 9 दिन पहले रिलीज हुई फिल्म 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) एक मल्टी स्टारर फिल्म है। 

Ajay Devgn Madhuri Dixit Total dhamaal film crosses 100 crore
total dhamaal - फोटो : file photo
'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म ने अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म ने शुक्रवार को 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं शनिवार को कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखा गया और फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई।  

 
Ajay Devgn Madhuri Dixit Total dhamaal film crosses 100 crore
Total Dhamaal - फोटो : amar ujala
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक इस फिल्म ने अब तक कुल 106.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अब तक के कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते इस फिल्म ने 94.55 करोड़, शुक्रवार को 4.75 करोड़ और दूसरे शनिवार को 7.02 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म का बजट करीब 90 से 100 करोड़ बताया जा रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Madhuri Dixit Total dhamaal film crosses 100 crore
total dhamaal - फोटो : file photo

इसके साथ ही तरण आदर्श ने लिखा- 'डायरेक्टर इंद्र कुमार को पता है कि ऑडियंस क्या चाहती है। दिल, बेटा, राजा, इश्क, मस्ती और धमाल.. इंद्र कुमार ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। 'ग्रैंड मस्ती' फिल्म इंद्र कुमार की पहली 100 करोड़ी फिल्म थी और टोटल धमाल ने एक बार फिल्म से साबित कर दिया कि वह दर्शकों के टेस्ट को भलीभांति जानते हैं।'



 

विज्ञापन
Ajay Devgn Madhuri Dixit Total dhamaal film crosses 100 crore
Total Dhamaal - फोटो : file photo
'टोटल धमाल' फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, ईशा गुप्ता, अरशद वारसी और जावेद जाफरी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 'धमाल' सीरीज की तीसरी फिल्म है। खास बात यह है कि 'सोनचिड़िया' और 'लुका छुपी' के बाद भी यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब हो गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed