बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन अपनी आगामी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। फिल्म ‘दृश्यम 2’ की शानदार सफलता के बाद अजय देवगन अपनी दो अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ समय पहले ही अजय ने अपनी फिल्म ‘भोला’ का लुक शेयर किया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी। अब अजय अपनी आगामी फिल्म मैदान की रिलीज की तैयारी में जुट गए हैं, लेकिन खबर आ रही है कि इस फिल्म की रिलीज डेट टल गई है।
Ajay Devgn: अजय देवगन की मैदान की रिलीज डेट एक बार फिर टली, जानें किस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
अजय की आगामी फिल्म ‘मैदान’ की रिलीज डेट बदल दी गई है। यह फिल्म पहले 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की रिलीज डेट को अब आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह फिल्म 23 जून 2023 को थियेटर में रिलीज होगी। अजय की फिल्म स्पोर्ट्स ड्रामा पर बेस्ड है। इस फिल्म में अजय देवगन देश के फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म अजय के करियर की शानदार फिल्मों में से एक होने वाली है।
Tanya Abrol : 'चक दे इंडिया' की 'बलवीर' ने लिए सात फेरे, ब्वॉयफ्रेंड आशीष वर्मा संग रचाई शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को इसलिए आगे बढ़ा दिया है, जिससे फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई क्लैश न झेलना पड़े। इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है। यह फिल्म भारतीय फुटबॉल के सुनहरे दिनों पर आधारित सच्ची कहानी है। इस फिल्म में अजय एक फुटबॉल कोच सईद अब्दुल रहीम के किरदार में नजर आएंगे ।
बता दें कि महान कोच सैयद अब्दुल रहीम भारतीय फुटबॉल के संस्थापक और पिता के तौर पर जाने जाते हैं। इस फिल्म में अजय के साथ प्रियामणि, गजराज राव और बंगाली अभिनेता रूद्रनील घोष भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को बोनी कपूर जी स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। अजय के लिए पिछला साल काफी अच्छा रहा है, उनकी फिल्म ‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस ताबड़तोड़ कमाई की है।
Rakhi Sawant: राखी सावंत को मिल रहीं धमकियां, बोलीं- मुझे खामोश रहने को कहा जा रहा
वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म ‘दृश्यम 2’ की सफलता के बाद अजय अपनी आगामी दो फिल्मों ‘भोला’ और ‘मैदान’ को लेकर व्यस्त हैं। फिल्म ‘भोला’ में अजय और तब्बू की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगी। यह फिल्म तमिल की सुपरहिट फिल्म 'कैथी' का रीमेक है। इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के अलावा जिमी शेरगिल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
