{"_id":"5c6f8649bdec224bc54aaf41","slug":"ajay-devgn-new-project-chanakya-close-neeraj-pandey-did-not-found-any-other-cast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले ही बंद, विलेन का रोल करने को नहीं तैयार कोई एक्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले ही बंद, विलेन का रोल करने को नहीं तैयार कोई एक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ajay Devgn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'ए वेडनेसडे', 'स्पेशल 26', 'बेबी' और 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी चर्चित फिल्में बनाने वाले निर्देशक नीरज पांडे की अगली फिल्म 'चाणक्य' भी लटक गई है। नीरज ने पिछले साल मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'अय्यारी' बनाई थी लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप रही।
2 of 5
ajay devgn
इसके बाद उन्होंने साउथ की सुपरिहट फिल्म विक्रमवेधा की रीमेक बनाने की तैयारी की जिसके लिए शाहरुख खान और आर माधवन ने ग्रीन सिगनल भी दे दिया था लेकिन नीरज इस फिल्म को अजय देवगन और रणबीर कपूर के साथ बनाना चाह रहे थे।
3 of 5
ajay devgn
अजय ने तो इस फिल्म के लिए हां कर दी लेकिन दूसरा कोई हीरो फिल्म में दमदार विलेन के सामने रोल करने को तैयार नहीं हुआ। अजय को इस फिल्म में विजय सेतुपति वाला रोल करना है। फिल्म के लिए अजय देवगन ने जिन डेट्स के लिए हामी भरी थी, उनके हाथ से निकलते देख नीरज पांडे ने अफरातफरी में अजय के साथ चाणक्य का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजय देवगन
अजय देवगन के नजदीकी सूत्र बताते हैं कि नीरज पांडे की फिल्म चाणक्य भी हाल-फिलहाल में शुरू होती नहीं दिख रही है। नीरज के पास फिल्म शुरू करने के लिए न अभी इसकी स्क्रिप्ट तैयार है और न ही दूसरे कलाकार अभी तक तय किए जा सके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ajay devgn
इसे देखते हुए चाणक्य के लिए रिजर्व रखी डेट्स अजय ने अब दूसरे फिल्म निर्माताओं को दे दी हैं। नीरज पांडे जब चाणक्य के लिए स्क्रिप्ट पूरी कर लेंगे और इसके लिए बाकी कलाकारों की भी रजामंदी ले ली जाएगी, अजय देवगन उसी के बाद इस फिल्म के लिए नई डेट्स देने का मन बना रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।