स्वामी विवेकानंद की जयंती को पूरे भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास दिन पर अभिनेता अजय देवगन ने खुद को 20 साल का मान कर अपने लिए इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट पोस्ट किया है। अजय देवगन ने अपने इस पोस्ट में युवाओं को फिल्म इंडस्ट्री में सफलता और असफलता पाने को लेकर लिखा है साथ ही खुद को काम के प्रति सच्चे रहने की हिदायत दी है।
National Youth Day: राष्ट्रीय युवा दिवस पर अजय देवगन ने खुद को लिखा खास नोट- 'आप जितना सफल होंगे, उससे ज्यादा असफल होंगे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन लिखते हैं,'प्यारे 20 वर्षीय अजय, एक अभिनेता के रूप में आप दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। सच कहूं तो आपको यहां कुछ क्रूर अस्वीकृतियों का सामना करना पड़ेगा। शर्मीले और अपरंपरागत, आप इसमें ढलने की की अपनी पूरी कोशिश करेंगे लेकिन कई बार असफल होंगे।'
अजय देवगन आगे लिखते हैं, लोगों की आलोचना और संदेह को सुनना बेशक आपके लिए कठिन होगा, यह आपके सपनों पर भी सवाल खड़े करेगा। आप जितना सफल होंगे उससे ज्यादा आप असफल होंगे। क्योंकि एक दिन धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से, आपको अहसास होगा कि स्वयं होना आपकी सबसे बड़ी ताकत हो सकता है। तो थोड़ा ठोकर खाओ लेकिन रुको मत। अपनी सीमाओं को पार करते रहें और दुनिया की उम्मीदों को अपना संकोच मत बनाओं।
अजय देवगन ने लिखा- हमेशा सच्चे रहो, हमेशा अपने बनो! खास नोट- डांस करना सीख लो, यह आपको लंबे समय में मदद करेगा। मैं आपसे बड़ा, समझदार और बेहतर हूं।" अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इस साल बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। राजामौली की फिल्म RRR में भी उन्होंने कैमियो किया है। उनके पास कैथी रीमेक, मैदान, रनवे 34, गंगूबाई काठियावाड़ी, दृश्यम 2 और रेड 2 जैसी फिल्में हैं।