फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amrish Puri Death Anniversary: ब्रेन हेमरेज की वजह से हुई थी मोगैंबो की मौत, रूह कांप जाए ऐसा सीन कर हिट हुए थे अमरीश पुरी

Wed, 12 Jan 2022 11:20 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 12 Jan 2022 11:20 AM IST
विज्ञापन
Amrish Puri Death Anniversary: iconic characters played by BOLLYWOOD Mogambo
Amrish Puri - फोटो : Twitter

बॉलीवुड में 'विलेन के शहंशाह' अमरीश पुरी ने फिल्म इंडस्ट्री में अमिट छाप छोड़ी है। आज उनकी पुण्यतिथि है। 12 जनवरी 2005 को 72 साल की उम्र में उनकी ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई थी। उनकी मौत से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया था। 22 जून 1932 को जन्मे अमरीश पुरी ने 1971 में रेश्मा और शेरा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अमरीश पुरी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए लेकिन लोकप्रियता उन्हें विलेन बनकर ही मिली।

Amrish Puri Death Anniversary: iconic characters played by BOLLYWOOD Mogambo
Amrish Puri - फोटो : file photo

अमरीश पुरी विलेन की भूमिका इस ढंग से निभाते थे कि एक वक्त ऐसा आया जब हिंदी फिल्मों में 'बुरे आदमी' के रूप में लोग उन्हें पहचानने लगे। आलम ये था कि अमरीश पुरी के बच्चों के दोस्त भी उनके घर आने से डरते थे। उन्होंने अपनी आवाज से एक अलग पहचान बनाई। पर्दे पर उनकी एक्टिंग देख दर्शक भी डर जाते थे।अमरीश पुरी ने अपने फिल्मी करियर में 400 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था। लेकिन आज भी उनको साल 1987 में आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के 'मोगैंबो'  से ही जाना जाता है।  

Amrish Puri Death Anniversary: iconic characters played by BOLLYWOOD Mogambo
अमरीश पुरी

सबसे महंगे विलेन थे अमरीश पुरी
अमरीश पुरी की हिंदी सिनेमा में मांग इतनी थी कि एक समय ऐसा आया जब वह हिंदी फिल्मों के सबसे महंगे विलेन बन गए। कहा जाता है कि एक फिल्म के लिए वह एक करोड़ रुपये तक फीस ले लेते थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि अमरीश पुरी ने 40 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amrish Puri Death Anniversary: iconic characters played by BOLLYWOOD Mogambo
अमरीश पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

बैंक में मिला प्यार
वे अपने बड़े भाई के कहने पर मुंबई आए थे लेकिन पहले ऑडिशन में एक्टर को रिजेक्ट कर दिया गया। इसके बाद मुंबई में शुरुआती दिनों में वे बैंक में नौकरी करने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात उर्मिला दिवेकर से हुई जो बाद में जाकर उनकी पत्नी बनीं। पत्नी के सिवा अमरीश पुरी की किसी और महिला से कभी अफेयर की खबरें नहीं आईं।

विज्ञापन
Amrish Puri Death Anniversary: iconic characters played by BOLLYWOOD Mogambo
Amrish Puri - फोटो : file photo

राम लखन, सौदागर, करण अर्जुन और कोयला जैसी फिल्मों में भी उनकी भूमिकाएं सराही गईं। फिल्म 'नागिन' में उन्होंने तांत्रिक का ऐसा किरदार निभाया जिसे आज तक कोई नहीं भूल पाया है। आज भी अमरीश पुरी की फिल्मों का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। फिल्मों में अमरीश पुरी को कई बार शराब और नशे में डूबा हुआ दिखाया गया लेकिन असल जिंदगी में वह शराब से बिलकुल दूर रहते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed