{"_id":"61de40c504ce761ba90ea205","slug":"guru-dutt-interesting-facts-actor-demolished-his-own-bungalow-in-pali-hill-after-breakup-with-waheeda-rehman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Guru Dutt: गुरु दत्त ने अपने जन्मदिन पर गिरवा दिया था खुद का आलीशान बंगला, जानिए क्या था पूरा किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Guru Dutt: गुरु दत्त ने अपने जन्मदिन पर गिरवा दिया था खुद का आलीशान बंगला, जानिए क्या था पूरा किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
गुरु दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्देशक गुरु दत्त ने फिल्म इंडस्ट्री को कुछ बेहतरीन फिल्में दी हैं। वह अपनी हरेक फिल्म का हरेक किरदार इस तरह बुनते थे मानो प्रत्येक पात्र असल जिंदगी जी रहा हो। हालांकि गुरु दत्त की खुद की जिदंगी भी किसी कहानी से कम नहीं थी। अगर कोई उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाना चाहे तो वह उनकी जिंदगी के कई किस्सो पर कहानी बुन सकता है। आज हम आपको एक ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे हैं, जब गुरु दत्त ने अपने ही जन्मदिन पर खुद का आलीशान बंगला गिरवा दिया था।
2 of 7
गुरु दत्त और गीता दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
ये किस्सा लगभग 59 साल पुराना है। सन 1963 में गुरु दत्त बर्लिन फिल्म फेस्टिवल से वापस बंबई लौट रहें थे। उस समय गुरु दत्त बंबई के पाली हिल में स्थित अपने आलीशान बंगले में रहा करते थे। उनका यह बंगला किसी सपने जैसा था। लेकिन गुरु दत्त के लिए यह बंगल एक बुरे सपने जैसा साबित हुआ।
3 of 7
गुरु दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरु दत्त के इस बंगले के बारे में कहा जाता था कि यह एक भूतिया बंगला था। गुरु दत्त की बहन ललिता लाजमी बताती हैं कि गीता दत्त उस बंगले से खुश नहीं थी। उन्हें लगता था कि उस बंगले में भूत रहता है। वह अक्सर कहती थीं कि उस बंगले के एक पेड़ पर भूत का निवास है और वह अपशगुन लाता है। गीता को ड्राइंग रूम में रखे बुद्ध भगवान की मूर्ति से भी शिकायत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
गुरु दत्त और गीता दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
यह वह दौरा था जब गुरु और गीता दत्त की शादीशुदा जिंदगी खराब हो रही थी। उन दोनों के बीच तनाव चल रहा था। जिसकी वजह से गुरु दत्त ने दो बाद आत्महत्या भी करने की कोशिश की थी। हालांकि वह दोनों बार बच गए थे। एक बार अपने एक दोस्त ने उनसे पूछा था कि तुम मरना क्यों चाहते हो? तुम्हारे पास धन, दौलत, शोहरत सब कुछ है। फिर अपनी जिंदगी से इतने असंतुष्ट क्यों हो?
विज्ञापन
5 of 7
गुरु दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरु दत्त ने इसके जवाब में कहा था कि इस जिंदगी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। इसलिए मैं अपनी जिंदगी से असंतुष्ट नहीं हूं। मैं खुद से और खुद में असंतुष्ट हूं। हां मेरे पास धन-दौलत, शोहरत सब कुछ है। लेकिन मेरे पास शांति नहीं है। अगर वह मिल जाती, तो जिंदगी जीने लायक हो जाती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।