फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lata Mangeshkar Health Update: ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं लता मंगेशकर, डॉक्टर ने बताया कैसी है गायिका की हालत

Wed, 12 Jan 2022 10:46 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 12 Jan 2022 10:46 AM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar health update: niece confirms she is absolutely stable and alert now
लता मंगेशकर - फोटो : अमर उजाला

लता मंगेशकर की हाल ही में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी भतीजी रचना शाह ने 92 वर्षीय लता मंगेशकर के प्रशंसकों के लिए हेल्थ अपडेट जारी किया है।

Lata Mangeshkar health update: niece confirms she is absolutely stable and alert now
लता मंगेशकर - फोटो : Twitter: @iSachinSrivstva

लता की भतीजी रचना शाह ने बताया कि लता दीदी की हालात अब स्थिर है, वह ठीक हो रही हैं। फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उनकी उम्र के कारण भी कई अन्य समस्याएं हैं, जिसके चलते डॉक्टर उनका खास ख्याल रख रहें हैं। इसलिए वह अगले कुछ दिन और हॉस्पिटल में रह सकती हैं।

Lata Mangeshkar health update: niece confirms she is absolutely stable and alert now
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

रचना आगे कहती हैं कि लता दीदी बिल्कुल स्थिर हैं। भगवान वास्तव में दयालु हैं। लता दीदी एक फाइटर हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि वह कोरोना से जीतकर जल्द ही घर आ जाएंगी। मैं उनके सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने उनके लिए प्रार्थना की है। जब इतने लोगों की दुआएं उनके साथ है, तो कुछ गलत हो ही नहीं सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lata Mangeshkar health update: niece confirms she is absolutely stable and alert now
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीक समदानी ने भी एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि लता दीदी के लिए सबसे अच्छे डॉक्टर्स की टीम तैयार की गई है और वही उनका इलाज कर रही है। भले ही वह ठीक हो रही हैं, लेकिन उसके परिवार को उनसे मिलने नहीं दिया जा सकता है। वह कोरोना के साथ-साथ निमोनिया से भी पीड़ित हैं। इसलिए अभी उन्हें 10-12 दिन आईसीयू में डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा।

विज्ञापन
Lata Mangeshkar health update: niece confirms she is absolutely stable and alert now
Lata Mangeshkar and PM Modi - फोटो : file photo

लता मंगेशकर के बारे में
लता मंगेशकर ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, बीएफजेए पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार, फिल्मफेयर विशेष पुरस्कार, फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड जीता है। इनके अलावा, उन्हें पद्म भूषण (1969), दादा साहब फाल्के पुरस्कार (1989), महाराष्ट्र भूषण (1997), पद्म विभूषण (1999), भारत रत्न (2001), लीजन ऑफ ऑनर (2007) से सम्मानित किया गया। वह 22 नवंबर, 1999 से 21 नवंबर, 2005 तक संसद, राज्यसभा की सदस्य भी रहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed