{"_id":"5aa5137d4f1c1ba6758b4c21","slug":"ajay-devgn-ready-to-work-with-wife-kajol-in-film-together-but-in-one-condition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"8 साल बाद अजय देवगन पत्नी काजोल के साथ फिल्म करने को तैयार, पर रख दी यह शर्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
8 साल बाद अजय देवगन पत्नी काजोल के साथ फिल्म करने को तैयार, पर रख दी यह शर्त
Mon, 12 Mar 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Mar 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Kajol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले दस सालों से सिने प्रेमी अजय देवगन और काजोल का रोमांस बड़े पर्दे पर देखने को बेताब हैं। वैसे तो साल 2010 में इस जोड़ी की फिल्म 'टूनपुर का हीरो' रिलीज हुई थी, मगर इस लाइव-एक्शन एनिमेटेड फिल्म में उनका रोमांस गायब था। इस कपल की जो केमिस्ट्री साल 2008 में आई फिल्म 'यू मी और हम' में दिखी, उसे फैन्स आज भी मिस करते हैं। जब अजय देवगन और काजोल की जोड़ी ऑनस्क्रीन हिट है, तो फिर क्या वजह है कि ये दोनों अब कोई फिल्म साथ नहीं कर रहे हैं?
2 of 4
Kajol, Ajay
अजय देवगन की जहां फिल्म 'रेड' रिलीज को तैयार है, वहीं काजोल इन दिनों प्रदीप सरकार की फिल्म 'एला' की तैयारियों में व्यस्त हैं। वैसे तो अजय देवगन ही काजोल की इस फिल्म को प्रोड्यूज कर रहे हैं लेकिन वह इस फिल्म में काजोल के साथ दिखेंगे नहीं। जब अजय देवगन से पूछा गया कि वह काजोल के साथ फिल्म कब करेंगे, तो उन्होंने बिना सवाल टाले सीधा-सीधा जवाब दे दिया।
3 of 4
ajay devgn
अजय देवगन ने कहा, 'मैं और काजोल अपने-अपने करियर के उस स्तर पर पहुंच चुके हैं जहां हम पुराने, घिसे-पिटे रोल नहीं कर सकते।' उन्होंने कहा, 'हम दोनों किसी फिल्म में साथ तभी आएंगे जब दोनों का किरदार चुनौतीपूर्ण हो और कहानी के लिए हम दोनों का रोल अहम हो।' अजय देवगन के इस बयान से साफ है कि वे अपनी पत्नी के साथ कोई आम लव स्टोरी करने के मूड में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
kajol
काजोल और अजय देवगन ने फिल्म 'हलचल' (1995), 'इश्क' (1997), 'प्यार तो होना ही था' (1998), 'दिल क्या करे' (1999) 'राजू चाचा' (2000), 'यू मी और हम' (2008) और 'टूनपुर का हीरो' (2010) में साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने 24 फरवरी 1999 को शादी की थी। इस कपल के दो बच्चे- बेटी न्यासा और बेटा युग हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।