{"_id":"5aa509a04f1c1b71778b4bec","slug":"anushka-sharma-shared-sunset-pictures-on-social-media-while-shooting-sui-dhaaga-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ढलते हुए सूरज के सामने बैठीं अनुष्का शर्मा, इंस्टाग्राम पर खोला इस वायरल तस्वीर का राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ढलते हुए सूरज के सामने बैठीं अनुष्का शर्मा, इंस्टाग्राम पर खोला इस वायरल तस्वीर का राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Mar 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी सूती साड़ी पहनकर वरुण धवन के साथ आराम से बातें करना तो कभी सड़क पर निकल जाना। यह वही लुक है जिसमें अनुष्का शर्मा आजकल नजर आ रही हैं। इस बीच अनुष्का की एक और तस्वीर वायरल हो रही हैं जिसमें वह ढलते हुए सूरज के नजारे को अपनी आंखों में कैद कर रही हैं।
anushka sharma, varun dhawan
तेजी से वायरल हो रही इस तस्वीर को अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर में अनुष्का टेरिस पर बैठे हुए अस्त होते हुए सूरज को देख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा - 'चंदेरी में सनसेट और सनराइज देखना बहुत खूबसूरत पल है। यहां शूटिंग खत्म होने वाली है इस पल को याद करूंगी। अगला पड़ाव भोपाल होगा।'
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on
अनुष्का शर्मा
चंदेरी मध्यप्रदेश में है जहां पर 'सुई धागा' फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। अब आगे की शूटिंग भोपाल में होगी। हालांकि भोपाल जाने से पहले अनुष्का मुंबई पहुंची और अपने नए घर गईं। यह वही घर है जिसे इन्होंने पिछले हफ्ते मुंबई में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा
आपको बता दें, इससे पहले अनुष्का और वरुण धवन की सेट से कई तस्वीरें सामने आई थीं। इन फोटो में दोनों को पहचाना काफी मुश्किल हो रहा था। एक ओर जहां अनुष्का सूती साड़ी में दिखाई दीं तो वहीं वरुण सिलाई मशीन के साथ नजर आए।
विज्ञापन
sui dhaaga
जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में अनुष्का ममता का रोल निभा रही हैं तो वहीं वरुण मौजी का। इस फिल्म को शरत कटारिया डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी। हाल ही में अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' रिलीज हुई है जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं।