फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय देवगन के बेटे युग चले ऋतिक रोशन की राह पर, अपने पापा के प्रोडक्शन से इस तरह हुई एंट्री

Sun, 26 Apr 2020 10:58 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 26 Apr 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Released His New Song Thahar Ja Song Yug Devgn Debut With Fathers Production House
अजय देवगन - फोटो : Social Media

मशहूर स्टंट निर्देशक वीरू देवगन के पोते और निर्माता-अभिनेता अजय देवगन के बेटे युग देवगन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रख दिया है। कैमरे के सामने आने से पहले कैमरे के पीछे रहकर सिनेमा के हुनर सीखने में वह मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन के नक्शे कदम पर चलते दिख रहे हैं। ऋतिक रोशन ने बहुत कम उम्र में ही अपने नाना निर्माता निर्देशक जे ओम प्रकाश की फिल्मों की शूटिंग पर जाना शुरू कर दिया था।

Ajay Devgn Released His New Song Thahar Ja Song Yug Devgn Debut With Fathers Production House
Ajay Devgn, Kajol and Yug - फोटो : twitter

इस कोरोना काल में लोगों को घरों में रुकने के लिए प्रेरित करता हुआ गाना 'ठहर जा' हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता अजय देवगन ने रिलीज कर दिया है। लॉकडाउन में घर बैठे लोगों तक यह गाना सही सलामत पहुंच भी गया होगा। यदि आप अजय देवगन के प्रशंसक हैं तो जाहिर है कि आपने यह गाना सुन भी लिया होगा। इस गीत को सुन चुके लोगों को अब हम इससे संबंधित एक राज की बात बताते हैं। और वो राज की बात यह है कि अजय देवगन ने अपने बेटे युग देवगन को भी फिल्मी दुनिया में उतारने का मन बना लिया है।

Ajay Devgn Released His New Song Thahar Ja Song Yug Devgn Debut With Fathers Production House
ajay devgn, yug - फोटो : social media

दरअसल, अजय देवगन के आज ही रिलीज हुए गीत 'ठहर जा' में युग ने सहायक निर्देशक की भूमिका निभाई है। गीत में यह भूमिका निभाने के साथ नौ वर्ष के युग उसी राह पर चल पड़े हैं जिस पर कभी ऋतिक रोशन चले थे। हिंदी सिनेमा में आज के समय में शानदार काम कर रहे कई अभिनेताओं की शुरुआत इसी पद से हुई है। इन कलाकारों में वरुण धवन, ऋतिक रोशन, यहां तक कि खुद अजय देवगन का भी नाम शामिल है। इन सभी शानदार कलाकारों के पिता हिंदी फिल्मों के निर्देशक रहे हैं। इन्होंने फिल्मों में आने से पहले फिल्म बनाने के सारे गुर पर्दे के पीछे रहकर ही सीख लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Released His New Song Thahar Ja Song Yug Devgn Debut With Fathers Production House
Hrithik Roshan and Rakesh Roshan - फोटो : amar ujala mumbai

हिंदी सिनेमा के हैंडसम अभिनेता ऋतिक रोशन की शुरुआत की बात करें तो वह अपने नाना जे ओमप्रकाश के निर्देशन में आशा, आसपास आसरा प्यार दा, भगवान दादा, जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में कैमरे के सामने काम कर चुके थे। वहीं उन्होंने पिता राकेश रोशन के निर्देशन में फिल्म खुदगर्ज, किंग अंकल, करण अर्जुन और कोयला में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है। 'करण अर्जुन' के सेट पर तो ऋतिक झाड़ू पोंछा भी किया करते थे। तब जाकर वर्ष 2000 में उनके पिता ने उन्हें 'कहो ना प्यार है' से मुख्य भूमिका में हिंदी सिनेमा में एंट्री कराई।

विज्ञापन
Ajay Devgn Released His New Song Thahar Ja Song Yug Devgn Debut With Fathers Production House
devid dhawan, varun dhawan - फोटो : amar ujala

वरुण धवन के पिता डेविड धवन भी फिल्मों के बहुत बड़े निर्देशक हैं। उनके साथ जुड़कर वरुण ने कई फिल्मों में सहायक निर्देशक का काम किया है। वहीं अजय देवगन के दिवंगत पिता वीरू देवगन हिंदी सिनेमा के जाने-माने स्टंट मैन और एक्शन कोरियोग्राफर थे। फिल्मों में अपनी शुरुआत करने से पहले अजय ने उनके साथ कई फिल्मों में एक सहायक निर्देशक बनकर काम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed