{"_id":"5ac455a64f1c1bbb618b554a","slug":"ajay-devgn-roll-on-social-media-after-smoking-in-front-of-his-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंस्टाग्राम पर अजय देवगन की फोटो पर यूजर्स ने मारी 'रेड' और इस 'हरकत' पर कर दिया ट्रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंस्टाग्राम पर अजय देवगन की फोटो पर यूजर्स ने मारी 'रेड' और इस 'हरकत' पर कर दिया ट्रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन इन दिनों अपने परिवार संग पेरिस में छुट्टियां मना रहे हैं। 16 मार्च की रिलीज हुई उनकी फिल्म 'रेड' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन फिल्म की सफलता के बीच अजय देवगन सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं।
दरअसल अजय देवगन पेरिस में पत्नी काजोल, बेटे युग और बेटी न्यासा के साथ काफी एन्जॉय कर रहे हैं। इस बीच अजय को उनकी सिगरेट की वजह से ट्रोल होना पड़ा है। अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर बेटे युग के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में उनके हाथ में सिगरेट नजर आ रही है।
A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on
अजय देवगन के हाथ में सिगरेट देख सोशल मीाडिया यूजर्स ने उनकी पोस्ट पर भद्दे कमेंट किए हैं। किसी ने कमेंट में यह कहा 'अजय देवगन आपको बच्चों के सामने स्मोकिंग नहीं करनी चाहिए।' वहीं अन्य यूजर्स ने लिखा 'अजय अगर आप सच में किसी के रोल मॉडल हैं तो कृपया बच्चों से सामने सिगरेट न पियें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म 'रेड' ने अब तक 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म में उनके किरदार और एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।फिल्म 'रेड' सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें वह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अफसर के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके अपोजिट इलियाना डिक्रूज हैं।