फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मैदान' में अकेले बदलाव लाने की कहानी बयां करेंगे अजय देवगन, फिल्म के दो नए पोस्टर्स आए सामने

Thu, 30 Jan 2020 02:27 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 30 Jan 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Starrer Film Maidaan Two Posters Are viral on social media
मैदान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में बहादुर मराठा योद्धा का किरदार निभाने के बाद अजय देवगन अब फुटबॉल कोच की भूमिका में नजर आएंगे। वह फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार अदा करेंगे। 30 जनवरी को इस फिल्म के दो नए पोस्टर सामने आए हैं। दोनों ही पोस्टर में अजय का एकदम अलग लुक नजर आ रहा है। इस पोस्टर के साथ ही फिल्म की पंच लाइन भी दी गई है कि बदलाव लाने के लिए अकेला भी काफी होता है। यह फिल्म 27 नवंबर 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Ajay Devgn Starrer Film Maidaan Two Posters Are viral on social media
मैदान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अजय देवगन ने फिल्म के दोनों पोस्टर साझा किए हैं। पहले पोस्टर में अजय देवगन शर्ट-पैंट पहने हाथ में छाता और बैग लिए सड़क पर फुटबॉल को किक मारते हुए दिख रहे हैं। उनके पीछे एक खिड़की और दीवार पर रेडियो का विज्ञापन नजर आ रहा है।

Ajay Devgn Starrer Film Maidaan Two Posters Are viral on social media
मैदान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

वहीं दूसरे पोस्टर को शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा, 'यह कहानी है भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम काल की और उसके सबसे बड़े और सफलतम कोच की।' इस पोस्टर के ऊपरी हिस्से में हाथ में फुटबॉल लिए अजय देवगन नजर आ रहे हैं। वह पूरी तरह से पुराने जमाने के कोच के लुक में दिख रहे हैं। वहीं पोस्टर के बीच में फिल्म का नाम और नीचे बारिश के दौरान मैदान में खड़े करीब 17 फुटबॉल खिलाड़ी और बीच में अजय देवगन नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह टीम को दिशा-निर्देश देते हुए लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Starrer Film Maidaan Two Posters Are viral on social media
मैदान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि, गजराज राव और बोमन ईरानी भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन रविंद्रनाथ शर्मा कर रहे हैं। वहीं बोनी कपूर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म जी स्टूडियोज के बैनर तले रिलीज होगी। जानकारी के अनुसार फिल्म के आधे से अधिक भाग की शूटिंग खत्म हो चुकी है। वहीं अजय देवगन की पिछली फिल्म की बात करें तो फिल्म 'तानाजी...' बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ चुकी है। फिल्म ने अभी तक 235.10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed