हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा जयपुर लिट्रेचर फेस्टिवल में मौसम में आ रहे बदलावों को लेकर बोलते हुए रो पड़ी थीं। सार्वजनिक मंच पर रोने की वजह से सोशल मीडिया पर दीया ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। जिसके बाद अब अभिनेत्री ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। दीया के रीट्वीट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
रोने की वजह से ट्रोल हुईं थीं दीया मिर्जा, अब अभिनेत्री ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल दीया मिर्जा ने रोने की वजह से ट्रोल करने वाले ट्रोलर्स को रीट्वीट किया है।ऐसे की एक ट्वीट पर उन्होंने लिखा, 'इसे दिल होना कहते हैं। कभी कोशिश करें। ये आपको भी किसी सॉल्यूशन का हिस्सा बनने देता है।' इसके साथ ही एक और ट्रोलर को जवाब देते हुए दीया ने लिखा, 'हमारे आंसू हमारे होते हैं। लेकिन हमारे एक्शन और भी लोगों को साथ जोड़ते हैं और यह एक बहुत बड़ी बात है।'
Its called having a heart. Try it sometime. It makes you a part of the solution. 🙏🏻 #ClimateAction #ClimateEmergency https://t.co/akS1qfhZae
बता दें कि 28 जनवरी को दीया मिर्जा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। इस वीडियो को एएनआई के ट्विटर हैंडल द्वारा शेयर किया गया है । वीडियो में दीया जलवायु के बिगड़ते हालातों को लेकर रोते हुए कह रही हैं, 'किसी के दुख-दर्द को समझने से पीछे ना हटें । अपने आंसुओं को बहने से ना रोकें । उसे महसूस करें, उसे सभी हदों तक महसूस करें, यह अच्छा है, यह हमारी ताकत है । यह हम हैं और यह परफॉर्मेंस नहीं है ।'
#WATCH Actor Dia Mirza breaks down while speaking at the 'climate emergency' session during Jaipur Literature Festival; she says, "Don't hold back from being an empath". (27.1.20) pic.twitter.com/fyAgH3giL9
दीया को रोता देख एक शख्स उन्हें टिशू पेपर लाकर देता है। जिस पर एक्ट्रेस कहती हैं, 'धन्यवाद, मुझे पेपर की जरूरत नहीं है।' दीया मिर्जा की बातें सुनकर वहां मौजूद हर कोई उनके लिए जोरदार तालियां बजाना शुरू कर देता है। दीया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
Our tears our own. But our actions can continue to bring more people together and its such a privilege. https://t.co/rErlMXhIdK
गौरतलब है कि दीया मिर्जा अक्सर बढ़ते प्रदूषण को लेकर अपने विचार सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती नजर आती हैं । हाल ही में महाराष्ट्र में जंगल काटे जाने का दीया ने खुलकर विरोध किया था । इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन भी किया था ।
Excuse the trolls Tanmay. They dont know better. Big love to you always https://t.co/NzfKSnsurb