बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' दर्शकों को काफी पसंद आई थी। शानदार अभिनय और ढेर सारे सस्पेंस से भरी इस फिल्म ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया था। ऐसे में अब फैंस बेसब्री से इसके दूसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने दर्शकों के उत्सुकता को कम करते हुए फिल्म का रीकॉल टीजर जारी कर दिया है। फिल्म के सीक्वल के लिए बेताब दर्शकों के लिए बीते दिन अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए टीजर रिलीज की जानकारी दी थी।
Drishyam 2: जारी हुआ ‘दृश्यम 2’ का रीकॉल टीजर, सलगांवकर परिवार ने दिलाई स्वामी चिन्मयानंद के सत्संग की याद
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' दर्शकों को काफी पसंद आई थी। शानदार अभिनय और ढेर सारे सस्पेंस से भरी इस फिल्म ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के इस रीकॉल टीजर को अभिनेता अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर शेयर किया है। टीजर साझा करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, विजय और उसके परिवार की कहानी तो याद होगी ना आपको? या याद दिलाए? 'दृश्यम 2' सिनेमाघरों में 18 नवंबर, 2022 को। सामने आए टीजर में दर्शकों को फिल्म के पहले भाग की झलकियां देखने को मिली।
Koffee With Karan 7: क्या रश्मिका मंदाना को डेट कर रहे हैं विजय देवरकोंडा? करण जौहर ने किया खुलासा
View this post on Instagram
इससे पहले एक्टर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर के साथ ही लोगों को फिर से फैंस को टीजर रिलीज की डेट याद दिलाई थी। पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, जो दिख रहा है वो हुआ नहीं, जो हुआ है वो किसी को पता नहीं! इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 12 बजे रिलीज होगा फिल्म का टीजर। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से ही फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।
Throwback Thursday: जब राकेश रोशन ने पहली बार उठाया था ऋतिक पर हाथ, दोस्तों के सामने ही कर दी थी पिटाई
फिल्म की बात करें तो बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की इस फिल्म का पहला भाग साल 2015 में रिलीज हुआ था। फिल्म का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था। पहले भाग फिल्म में अजय के अलावा श्रिया सरन, तब्बू, इशिता दत्ता नजर आई थीं। कम लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म ने कुल 67.17 करोड़ का बिजनेस किया था।
Chup Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर ‘चुप’ हुई सनी की फिल्म की दहाड़, छठे दिन हुआ महज इतना कारोबार