{"_id":"5a9e480a4f1c1b3c718b86e4","slug":"ajay-devgn-tells-his-house-was-raided-by-income-tax-officers-when-he-was-out-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...जब अजय देवगन के घर पर पड़ी इनकम टैक्स की रेड, 'सिंघम' ने खुद किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
...जब अजय देवगन के घर पर पड़ी इनकम टैक्स की रेड, 'सिंघम' ने खुद किया बड़ा खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेड' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अजय देवगन एक इनकम टैक्स ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अजय ने एक ऐसी बात का खुलासा किया है जिसे जानने के बाद आप हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे।
Trending Videos
2 of 4
अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में बताया, '90 के दशक में मेरे घर पर भी रेड पड़ी थी। हालांकि, मैं शहर में नहीं था। मैं कहीं बाहर फिल्म की शूटिंग कर रहा था। यह रेड लगभग 2 दिन चली और अधिकारियों को खाली हाथ मेरे घर से लौटना पड़ा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
हाल ही में अजय की फिल्म 'रेड' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। अस फिल्म में वे बेखौफ इनकम टैक्स ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। अजय की इस फिल्म का ट्रेलर देखने में काफी दमदार लगता है। फिल्म में एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज, अजय की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। जबकि सौरभ शुक्ला नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे।
4 of 4
'रेड' 16 मार्च को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अजय देवगन, इलियाना डीक्रूज और सौरभ शुक्ला लीड रोल में हैं। फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। बता दें कि फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार गुप्ता का है और इसे भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X