फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thank God: 'थैंक गॉड' में सिद्धार्थ मल्होत्रा की एंट्री पर उठे थे सवाल, इंद्र कुमार को मिली थीं अजब-गजब सलाह

Wed, 19 Oct 2022 12:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 19 Oct 2022 12:09 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Thank God director Indra Kumar reveals people warned him about hiring Sidharth Malhotra
सिद्धार्थ मल्होत्रा-इंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों फिल्म 'थैंक गॉड' को लेकर चर्चा में हैं। सिद्धार्थ इस फिल्म में अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह फिल्म 25 अक्तूबर 2022 को दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। आपको बता दें कि इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी इंद्र कुमार संभाल रहे हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म में उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा को कास्ट किया, इसे लेकर उनसे खूब सवाल पूछे गए। निर्देशक का कहना है कि लोगों ने उन्हें ऐसी सलाह तक दे डाली कि वह फिल्म में सिद्धार्थ को लेने से पहले दो बार और सोच लें।   



Uunchai Trailer: अमिताभ को कहानी सुनाने से पहले सूरज बड़जात्या पसीना पसीना, फिर इन भगवान की वंदना से मिला आराम

Ajay Devgn Thank God director Indra Kumar reveals people warned him about hiring Sidharth Malhotra
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक बातचीत के दौरान इंद्र कुमार ने खुलासा किया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेने से पहले दो बार सोच लीजिए, क्योंकि उनके पास कॉमेडी फिल्मों का कोई रिकॉर्ड नहीं है। 90 के दशक में 'बेटा', 'राजा' और 'इश्क' जैसी रोमांटिक फिल्मों का निर्देशन कर चुके इंद्र कुमार ने 'धमाल', 'ग्रैंड मस्ती', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' और 'टोटल धमाल' जैसी कॉमेडी फिल्मों का भी निर्देशन किया है। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान इंद्र कुमार से सवाल किया गया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख में से किसकी कॉमिक टाइमिंग अच्छी है। इसका निर्देशक ने काफी दिलचस्प जवाब दिया।

Shiamak Davar: सुशांत से शाहिद तक इन सितारों के डांस गुरु रहे शामक, शाहरुख की फिल्म से की थी करियर की शुरुआत

Ajay Devgn Thank God director Indra Kumar reveals people warned him about hiring Sidharth Malhotra
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सवाल का जवाब देते हुए इंद्र कुमार ने रितेश देशमुख का नाम लिया और कहा कि इस बात से खुद सिद्धार्थ मल्होत्रा भी सहमत होंगे कि रितेश की कॉमिक टाइमिंग ज्यादा बेहतर है। सिद्धार्थ ने कहा कि उन्होंने रितेश के साथ कुछ फिल्मों में काम किया है और वह ऑफ कैमरा भी रितेश के स्वभाव से वाकिफ हैं। बता दें कि सिद्धार्थ और रितेश देशमुख 'मरजावां' और 'एक विलेन' जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों फिल्मों का जिक्र करते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि इन फिल्मों में रितेश अपने कंफर्ट जोन से बाहर आए और डार्क कैरेक्टर प्ले किए।

Sunny Deol Networth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सनी, जानें 90 के दशक में एक फिल्म का कितना करते थे चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Thank God director Indra Kumar reveals people warned him about hiring Sidharth Malhotra
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को लेकर सिद्धार्थ का कहना है कि जब आप एक नए जोन में कदम रखते हैं तो ऐसा होता ही है। इस फिल्म में मनोरंजन का धांसू तड़का है और हम पर्दे पर जबरदस्त अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर उन्होंने कहा, 'मैं बेहद उत्साहित हूं। मैंने इंदू जी की फिल्में देखी हैं। मैं जानता था कि अगर मुझे अपना जोनर बदलना है तो उनसे बेहतर भला कौन हो सकता है!' आपको बता दें कि फिल्म में नोरा फतेही भी अहम रोल करती नजर आएंगी। सिद्धार्थ के वर्क फ्रंट की बात करें तो इसके अलावा वह 'योद्धा' और 'मिशन मजनू' में भी नजर आएंगे।

Aditya Seal: आदित्य सील का दर्द, ‘शाहरुख खान ने हमें इस लायक नहीं छोड़ा, नहीं कर सकता पूरी जिंदगी अब ये काम’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed