वैसे तो हर मौसम में लोग घूमने के लिए जाते हैं लेकिन जून का महीना कुछ खास है। बच्चों के स्कूल की छुट्टियां हो जाती हैं। लिहाजा लोग इस महीने सबसे ज्यादा छुट्टियां मनाने जाते हैं। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भी पीछे नहीं रहे। फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे स्टार्स हैं जो अपने परिवार के साथ या फिर करीबी दोस्त के साथ छुट्टियां बिताने गए हुए हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर वह लगातार अपडेट भी कर रहे हैं। जानिए ऐसे कौन से सेलिब्रिटीज हैं जो इस वक्त छुट्टियां बिताने बाहर गए हैं।
अजय देवगन सहित ये 10 सेलिब्रिटी मना रहे छुट्टियां, एक ने तो न्यूयॉर्क पहुंचकर रिश्ते का किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं अजय देवगन की। अजय देवगन अक्सर अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जाते रहते हैं। इस बार अजय देवगन, काजोल, न्यासा और युग के साथ रोड ट्रिप पर निकले हैं। इस बात की जानकारी खुद काजोल ने इंस्ट्राग्राम पर तस्वीर पोस्ट करके दी। काजोल ने लिखा- 'रोड ट्रिप, फाइनली।' अजय और काजोल कहां गए हैं इस बात की जानकारी नहीं है।
Grumbles, rumbles and potato chips....... road trip. Finally! 😋
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले मलाइका के साथ छुट्टियां बिताने न्यूयॉर्क चले गए। एयरपोर्ट पर दोनों को एक साथ देखा गया था। दोनों ने इशारों-इशारों में तो अपने रिश्ते की बात कई बार कहीं लेकिन खुलकर कभी भी स्वीकार नहीं किया। न्यूयॉर्क से मलाइका ने अर्जुन के लिए बर्थडे पर एक खास पोस्ट लिखा। इस पोस्ट को मलाइका के रिश्ते कबूलनामे के तौर पर देखा जा रहा है। इस पोस्ट के बाद मलाइका सोशल मीडिया पर अपने वकेशन की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।
करीना कपूर खान भी सैफ और तैमूर के साथ छुट्टियां मनाने लंदन गई थीं। करीना ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी पोस्ट की। करीना और सैफ वकेशन के दौरान कई जगह घूमने गए थे। करीना, सैफ और तैमूर छुट्टियां बिताकर वापस आ गए हैं। करीना इस वक्त रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' को जज कर रही हैं। इस शो के साथ करीना ने टीवी पर डेब्यू किया।
एमी जैक्सन इन दिनों बेबीमून पर मंगेतर के साथ गई हुई हैं। हाल ही में एमी ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ आधिकारिक तौर पर सगाई की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। बेबीमून की तस्वीरों में एमी मंगेतर जॉर्ज के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में एमी का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।