फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajay Devgn Birthday: अजय देवगन इन दो वजहों से नहीं मनाएंगे अपना 53वां जन्मदिन, करेंगे यह खास काम

Sat, 02 Apr 2022 12:05 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 02 Apr 2022 12:05 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn will be busy with  post production of Runway 34 and fasting for whole day on his birthday.
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के हिट अभिनेताओं की सूची में शुमार अजय देवगन 2 अप्रैल यानी आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड के सिंघम कहे जाने वाले अजय देवगन ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं और यह सिलसिला लगातार जारी है। अपनी फिल्मों में एक्शन हीरो के रूप में दिखाई देने वाले अजय रियल लाइफ में काफी सिंपल रहना पसंद करते हैं। यहां तक कि उन्हें अपने जन्मदिन पर केक काटना या कोई बड़ा सेलिब्रेशन करना पसंद नहीं है। हालांकि, पत्नी काजोल और पूरा परिवार मिलकर उनका जन्मदिन सेलिब्रेट करता है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार अजय देवगन अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे, क्योंकि इस दिन वह कुछ खास काम में बिजी रहने वाले हैं।

Ajay Devgn will be busy with  post production of Runway 34 and fasting for whole day on his birthday.
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

जन्मदिन पर व्रत रखेंगे अभिनेता
अभिनेता अजय देवगन ने आज अपने जीवन का एक और पड़ाव पार कर लिया है और आज उनके जन्मदिन पर चैत्र नवरात्रि का शुभ दिन भी है। ऐसे में अजय देवगन उपवास करेंगे। ऐसे में उनके जन्मदिन का सेलिब्रेशन होना मुश्किल लग रहा है। फिलहाल उनकी मां वीणा देवगन उनके पुराने कार्यालय में पूजा आदि की रस्म करेंगी, जिसे हाल ही में पुनर्निर्मित किया गया है। इस पूजा में अजय देवगन भी शामिल हो सकते हैं।

Ajay Devgn will be busy with  post production of Runway 34 and fasting for whole day on his birthday.
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

रनवे 34 के पोस्ट प्रोडक्शन में व्यस्त हैं अजय
अजय देवगन अपने जन्मदिन पर भी काफी व्यस्त रहने वाले हैं, क्योंकि इस वक्त उनकी आगामी फिल्म रनवे 34 का पोस्ट-प्रोडक्शन चल रहा है। बता दें कि फिल्म 34 रनवे का निर्देशन भी खुद अजय देवगन ने किया है। उनकी यह फिल्म ईद के दौरान रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn will be busy with  post production of Runway 34 and fasting for whole day on his birthday.
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

2019 में जन्मदिन पर काटा था केक
भले ही अजय देवगन पूरी तरह से व्यस्त रहने वाले हैं, लेकिन वह अपने घर पर बच्चों के साथ केक काट सकते हैं। आपको बता दें कि अभिनेता ने आखिरी बार अपने 50वें जन्मदिन पर साल 2019 में केक काटा था, क्योंकि उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म 'दे दे प्यार दे' का ट्रेलर लॉन्च हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed