लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इंडियाज बेस्ट डांसर को अपना विजेता मिल गया है। शो में टाइगर पॉप के नाम से मशहूर अजय सिंह ये खिताब जीत लिया है। चमचमाती ट्रॉफी के साथ उन्होंने 15 लाख रुपये और एक ब्रेजा कार भी जीत ली है। अपनी जीत की खुशी पर अजय फूले नहीं समा रहे हैं। अजय पहले से ही इस सीजन के विजेता माने जा रहे थे।
अजय सिंह बने इडियाज बेस्ट डांसर के विजेता और भारती पर राजू श्रीवास्तव का बड़ा बयान, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में रविवार को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग वेबसाइट नेटफ्लिक्स के बहिष्कार की मांग करते हुए कई लोग ट्वीट कर रहे हैं। जिसके चलते कई घंटों से #BoycottNetflix ट्विटर पर टॉप ट्रेंड बना हुआ है। इसकी वजह नेटफ्लिक्स के एक सीरीज 'अ सूटेबल बॉय' के कुछ दृश्य हैं, जिन पर आपत्ति जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम के एक सीन में एक लड़का और लड़की मंदिर प्रांगण में चुंबन कर रहे हैं और पीछे भजन चल रहे हैं। आपत्ति इस बात पर भी जताई जा रही है कि कार्यक्रम की पटकथा के अनुसार एक हिंदू महिला एक मुस्लिम युवक को प्रेम करती है। गौरव तिवारी नाम के एक ट्विटर यूजर का दावा है कि उन्होंने इस मामले पर मध्य प्रदेश के रीवा में एफआईआर दर्ज कराई है। गौरव तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर फॉलो करते हैं।
'अ सूटेबल ब्वॉय' में मंदिर के अंदर दिखाया किसिंग सीन, नेटफ्लिक्स पर भड़के लोग
रविवार को 30 साल के हो गए कार्तिक आर्यन तिवारी के करियर की सबसे रिस्की फिल्म का एलान उनके बर्थडे गिफ्ट के तौर पर हो गया है। यह वही फिल्म है जिसे वह ‘नीरजा’ फेम निर्देशक राम माधवानी के साथ करने जा रहे हैं। फिल्म में कार्तिक एक पत्रकार की भूमिका में दिखेंगे और मुंबई बम धमाकों की कहानी एक नए तरीके से सुनाएंगे।
कार्तिक आर्यन का ये है बर्थडे ‘धमाका’, मुंबई आतंकी हमले की टीवी पर सुनाएंगे LIVE कहानी
कालजयी कृतियों ‘कहानी’, ‘अहल्या’, ‘बदला’ और ‘टाइपराइटर’ के निर्माता और निर्देशक सुजॉय घोष ने नए साल के नए इरादे जाहिर कर दिए हैं। सुजॉय ने प्रतिष्ठित कंपनी मिराज क्रिएशंस ने दो अद्भुत फिल्मों के लिए हाथ मिलाया है। इन फिल्मों में सुजॉय की कंपनी भी सह निर्माता रहेगी।
सुजॉय घोष ने अगले साल के लिए फाइनल कीं ये दो फिल्में, मिराज क्रिएशन्स संग क्रिएट करेंगे मैजिक
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया का नाम ड्रग्स केस में आने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने दोनों पति- पत्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद से ही लगातार दोनों के जानने वाले इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब हाल ही में भारती सिंह के साथ ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो में भाग लेने वाले कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव और सुनील पाल ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
भारती और हर्ष की गिरफ्तारी पर साथी कॉमेडियन ने दी प्रतिक्रिया, राजू श्रीवास्तव बोले- 'मैं बहुत दुखी हूं'