बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी एजाज खान और विवाद, एक दूसरे की अंगुली थाम कर चलते हैं। सोशल मीडिया पर एजाज की बयानबाजी अक्सर चर्चा में रहती है। कभी- कभी अपने इन्हीं बयानों के चलते वो जेल भी पहुंच जाते हैं। अब एजाज का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में एजाज सांप पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। वो कह रहे हैं कि सांप से ज्यादा जहर इस वक्त इंसान उगल रहा है।
VIDEO: एजाज खान ने बचाई सांप की जान, बोले- 'इससे भी ज्यादा जहरीले लोग दुनिया में'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में एजाज खान कहते हैं, 'जैसा कि मैं कहता हूं कि सांप क्या जहर उगलेगा, जो जहर आदमी उगल रहा है। सांप कोने में बैठकर हंस रहा है, आदमी ही आदमी को डस रहा है। मैं आप लोगों से कह दूं कि बारिश में बहुत सांप निकलने वाले हैं, इंसानों से डरो, सांप से मत डरो, लेकिन आप इसकी जान भी मत लो क्योंकि इसके अंदर भी जान है। ये बहुत ही खूबसूरत जानवर है।'
एजाज खान आगे कहते हैं, 'अगर आप सांप को देखो तो इसे मारना मत। मुझे इंसानों से डर लगता है सांपों से नहीं।' एजाज खान इसके बाद खुद सांप को पकड़ते हुए कहते हैं, 'तेरे से भी ज्यादा जहरीले लोग इस दुनिया में घूम रहे हैं। गरीबों का खून चूस रहे हैं, कोरोना की महामारी में भी लोगों को लोगों को लूट रहे हैं।'
दरअसल एजाज खान इस सांप का रेस्क्यू करने पहुंचे थे। एजाज ने कहा कि इस सांप को इसकी सही जगह पर छोड़ दिया जाएगा। इसके साथ उन्होंने लोगों से कहा कि जब सांप मिले तो वीडियो में दिख रहे लड़के से संपर्क करें। एजाज ने उस लड़के की जानकारी अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।
A post shared by Ajaz Khan (@imajazkhan) on
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही एजाज खान ने फेसबुक लाइव के दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। एजाज के खिलाफ मानहानि और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लगे थे। जिसके बाद खार पुलिस स्टेशन में एजाज के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि बाद में उन्हें निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई थी।
मुंबई सागा चली ओटीटी की राह और मानव गोहिल की तेनाली रामा से छुट्टी समेत 5 फटाफट मनोरंजक खबरें