फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tik Tok मामला: एजाज खान की हिरासत बढ़ी, पत्नी बोलीं- 'वो हिंदू-मुस्लिमों पर बोलने वाले अकेले इंसान'

Sat, 20 Jul 2019 01:01 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 20 Jul 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
ajaz khan sent to police custody till Saturday in Tik Tok Case
Ajaz Khan - फोटो : Social Media

बिग बॉस कंटेस्टेंट और एक्टर एजाज खान को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था। एजाज खान पर IPC की धारा 153(A) , 34 और IT एक्ट की धारा 67 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। मुम्बई की किला कोर्ट ने एजाज खान को 20 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था। वहीं अब एजाज खान की पत्नी का बयान आया है जिसमें उन्होंने पूरे घटनाक्रम को साजिश बताया।

ajaz khan sent to police custody till Saturday in Tik Tok Case
Ajaz Khan

एजाज की पत्नी ने कहा कि 'वो सभी के हक के लिए अपनी आवाज उठाते हैं, ऐसा करने वाले वो इकलौते शख्स हैं। मैं अपने पति के लिए न्याय की मांग करती हूं। उन्होंने न सिर्फ मुस्लिमों के लिए, बल्कि हिंदुओं, ईसाइयों और सभी समुदायों के लिए भी आवाज उठाई है।'

ajaz khan sent to police custody till Saturday in Tik Tok Case
Ajaz Khan - फोटो : instagram

कोर्ट में एजाज खान के वकील ने अपनी दलील में विवादित वीडियो को आपसी विवाद बताया। सरकारी वकील ने एजाज खान पर धार्मिक भावना भड़काने वाला वीडियो बनाने, 4 वीडियो के माध्यम से सामाजिक द्वेष फैलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस कस्टडी की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
ajaz khan sent to police custody till Saturday in Tik Tok Case
Ajaz Khan - फोटो : instagram

एजाज खान के वकील ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह एक्टर है और एक्टिंग उनका काम है। एजाज ने ये वीडियो पायल रोहतगी के वीडियो के जवाब में बनाया था। एजाज की तरफ से कहा गया कि यह 2 लोगों की बहस का विषय है और बहुत छोटा मामला है।

विज्ञापन
ajaz khan sent to police custody till Saturday in Tik Tok Case
ajaz khan

बता दें एजाज खान ने एक टिक टॉक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के डायलॉगग की मिमिक्री की थी और मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाया था। वीडियो में एजाज 7 आरोपियों में से एक के साथ नजर आए थे। जिसमें उन्होंने एक धर्म विशेष पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि 'अब अगर कोई आतंकी बनता है तो कुछ मत कहना।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed