सब्सक्राइब करें

बिग बॉस को टक्कर देने आया ये रियलिटी शो, थीम सॉन्ग में दिखे टिक टॉक के 46 मशूहर सितारे

मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 10 Nov 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
Ajaz Khan Will Hoast New Reality Show Tokers House With Tiktokers
टोकर्स हाउस - फोटो : amar ujala, mumbai

देश में दिन पर दिन रियलिटी शोज का क्रेज बढ़ता जा रहा है। बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी और स्प्लिट्सविला की कामयाबी को देखते हुए ओटीटी रियलिटी शो टोकर्स हाउस जल्द दर्शकों के सामने दस्तक देने वाला है। यह शो एक नए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा। टोकर्स हाउस के टाइटल ट्रैक के लॉन्च कार्यक्रम में सिनेमा और टेलीविजन जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की जिनमें म्यूजिक डायरेक्टर और कम्पोजर मिथुन, एक्टर शहजाद दिलफूज, भावीन भानुशाली आकर्षण का केंद्र रहे।

Trending Videos
Ajaz Khan Will Hoast New Reality Show Tokers House With Tiktokers
टोकर्स हाउस - फोटो : amar ujala, mumbai

टोकर्स हाउस अबू धाबी में शूट किया जाएगा। इस शो में टिक टॉक की कुल 46 हस्तियां (इन्फ्लूयन्सर) नजर आने वाली हैं जो घर के अंदर प्रवेश करेंगी। शो का शीर्षक ट्रैक जन्नत जुबैर और दानिश ने गाया है। रैप गीत टोकर्स हाउस में प्रवेश करने वाले प्रत्येक प्रतियोगी का परिचय बताता है।


विज्ञापन
विज्ञापन
Ajaz Khan Will Hoast New Reality Show Tokers House With Tiktokers
Ajaz Khan - फोटो : Twitter

इस कार्यक्रम को पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट एजाज खान होस्ट करते हुए नजर आएंगे। शो के बारे में एजाज ने बताया, 'यह एक अलग तरह का शो है जो आज से पहले कभी नहीं देखा गया है। शो का थीम सॉन्ग काफी लाजवाब है जिनमें सोशल मीडिया के सितारे नजर आ रहे हैं।' वहीं इस मौके पर एजाज ने बिग बॉस के बारे में भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह सलमान खान के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उनकी काफी इज्जत करते हैं। वह सर्वोत्तम होस्ट हैं और उनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता है। इस तरह के शो में एंटरटेनमेंट की बहुत ही जरूरत होती है।

Ajaz Khan Will Hoast New Reality Show Tokers House With Tiktokers
ajaz khan

एजाज ने बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ को घर के अंदर सभी को औरतों की इज्जत करने की भी सलाह दी। शो में म्यूजिक कंपोजर मिथुन ने कहा कि वैसे तो उनका टीवी या इस तरह के शो से कोई नाता नहीं है लेकिन वह यहां पर म्यूजिक के लिए आए हैं। इस तरह का प्लेटफॉर्म म्यूजिक के विकास और लोगों की जरूरत के हिसाब से एकदम सही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed