फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akanksha Puri: आकांक्षा ने किया मीका सिंह संग रिश्ते का खुलासा, 'बिग बॉस ओटीटी 2' के लिए मिला गायक का समर्थन

Wed, 21 Jun 2023 10:12 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 21 Jun 2023 10:12 AM IST
विज्ञापन
Akanksha Puri on her relationship with Mika Singh says we are best friend he supports me for Bigg Boss OTT 2
मीका सिंह-आकांक्षा पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

आकांक्षा पुरी का जिक्र सबसे पहले 'बिग बॉस सीजन 13' में पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड के तौर पर हुआ था। जैसे ही वह सह-प्रतियोगी माहिरा शर्मा के करीब आने लगे तो दोनों के बीच का रिश्ता बिगड़ गया। अभिनेत्री बाद के सीजन में अतिथि के रूप में और एक चैलेंजर के रूप में शो में शामिल हुई थीं। उन्होंने बताया कि रियलिटी शो हमेशा से उनके एजेंडे में था, लेकिन कभी इसके लिए वह समय नहीं निकाल पाईं। अब अभिनेत्री 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी इस यात्रा के बारे में बात की है और कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं।

Akanksha Puri on her relationship with Mika Singh says we are best friend he supports me for Bigg Boss OTT 2
आकांक्षा पुरी - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने कहा कि अगर किसी को रियलिटी शो में शामिल होना है तो बिग बॉस से बड़ा क्या है? मैंने शो के लिए बहुत पहले ही हां कह दिया होता, लेकिन यह हमेशा मेरे पास काफी देर से आते थे, जब मैं पहले से ही किसी और चीज के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर चुकी होती थी। 'बिग बॉस ओटीटी 2' सही समय पर आया और मैं अपना शेड्यूल मैनेज कर सकी। आकांक्षा पुरी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि अब मैं इस नई यात्रा को लेकर उत्साहित हूं।

Adipurush: आदिपुरुष से छात्रों को 'रामायण' का पाठ पढ़ाएंगी कृति सेनन, अपने स्कूल के लिए कर रहीं खास स्क्रीनिंग

Akanksha Puri on her relationship with Mika Singh says we are best friend he supports me for Bigg Boss OTT 2
आकांक्षा पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने साझा किया कि उनके लिए एकमात्र चुनौती एक ही घर में अजनबियों के साथ रहना होगा। अभिनेत्री ने कहा कि मैं पिछले 15 वर्षों से अकेली रह रही हूं तो ऐसे में मुझे नहीं पता कि मैं इसे कैसे संभालूंगी। मेरा कभी कोई रूममेट, फ्लैटमेट या लाइन-इन रिलेशनशिप भी नहीं रहा। मैं अपने घरेलू नौकरों को रात में घर जाने के लिए भी कहती हूं। मुझे अपना स्पेस पसंद है और यह मेरे लिए चिंता की बात है।

Manoj Bajpayee: हिंदी सिनेमा से दूर हो जाएंगे 'सरदार खान'? आखिर क्या है मनोज बाजपेयी का रिटायरमेंट प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
Akanksha Puri on her relationship with Mika Singh says we are best friend he supports me for Bigg Boss OTT 2
मीका सिंह, आकांक्षा पुरी - फोटो : Instagram

अभिनेत्री ने मीका सिंह के बारे में बात करते हुए कहा कि वह मेरे लिए बहुत खास हैं और यह मेरे दिल के करीब का विषय है। बता दें कि आकांक्षा ने गायक के स्वयंवर 'मीका दी वोहती' में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में प्रवेश किया था। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। हालांकि, वे दोनों यह बात कहते हैं कि वे सिर्फ दोस्त हैं और रोमांटिक रिश्ते में नहीं हैं।

Adipurush Controversy: हनुमान जी के बाद मनोज मुंतशिर को याद आए 'महाभारत' के कर्ण, शब्दों के सहारे चलाए तीर

विज्ञापन
Akanksha Puri on her relationship with Mika Singh says we are best friend he supports me for Bigg Boss OTT 2
आकांक्षा पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

मीका सिंह के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि वह मेरे सबसे बड़े समर्थक हैं और मीका इतने उत्साहित थे कि मैं बिग बॉस कर रही हूं। वह मेरे सबसे अच्छा दोस्त हैं और मैं बहुत सी चीजों के लिए उनकी ओर देखती हूं। मुझे राहत है कि वह बाहर मेरा समर्थन कर रहे हैं। लोग हमारे बारे में बहुत कुछ कह सकते हैं, लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। जिन लोगों ने शो देखा है, वे जानते हैं कि यह एक लड़की के जीतने के बारे में था और हमने शो को एक दोस्ताना नोट पर समाप्त कर दिया। मेरा अब भी मानना है कि लाइफ पार्टनर के तौर पर आपको किसी और की जगह दोस्त चुनने चाहिए। मैं सिंगल हूं और मीका मेरे सबसे करीबी दोस्त हैं और उनके पास कहने के लिए वही बातें होंगी।

Bollywood Actress: अपने बच्चों की लाइफ की 'हीरो' हैं ये एक्ट्रेस, सिंगल मदर बन कर रहीं परवरिश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed