{"_id":"5d92d8798ebc3e93d33e6c21","slug":"akash-ambani-and-shloka-mehta-wedding-reception-throwback-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आकाश अंबानी ने पार्टी में श्लोका को किया था 'लिप लॉक', शादी के समय का वीडियो हो रहा वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आकाश अंबानी ने पार्टी में श्लोका को किया था 'लिप लॉक', शादी के समय का वीडियो हो रहा वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
akash ambani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च को हुई थी । श्लोका अपने हर वेडिंग फंक्शन में बेहद खूबसूरत लगी थीं । श्लोका खुद तो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहती हैं लेकिन उनके फैन पेज बहुत सारे हैं । हाल ही में एक फैन पेज ने आकाश और श्लोका के रिसेप्शन का एक पुराना वीडियो शेयर किया है । अब ये वीडियो वायरल हो रहा है ।
2 of 5
आकाश-श्लोका का रिसेप्शन
- फोटो : instagram
इस पार्टी में श्लोका गोल्डन कलर की गाउन में नजर आईं । वहीं आकाश ब्लैक कलर के सूट में दिखे । ये जोड़ी साथ में बहुत प्यारी लग रही थी । ये पार्टी का इनसाइड वीडियो है। वीडियो में आकाश अंबानी, श्लोका के साथ डांस कर रहे हैं । डांस करते-करते आकाश ने श्लोका के साथ लिपलॉक किया। इसे देख पार्टी में मौजूद मेहमान तालियां बजाने लगे ।
3 of 5
akash ambani
श्लोका भी पति के किस से शरमा जाती हैं । इस रोमांटिक पल के बाद आकाश अपने छोटे भाई अनंत और उनकी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट को चियर करते हैं । आकाश और श्लोका के साथ सारे मेहमान भी अनंत और राधिका से कहते हैं, 'We Want Kiss' । लेकिन अनंत और राधिका ऐसा करने से मना कर देते हैं ।
बता दें कि श्लोका और आकाश की इस ड्रेस को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था । मनीष मल्होत्रा ने खुद आकाश-श्लोका की तस्वीर शेयर कर ये जानकारी दी थी । अंबानी परिवार के तीनों बच्चे आकाश, ईशा और अनंत अंबानी ने अपना लाइफ पार्टनर खुद चुना है ।
विज्ञापन
5 of 5
akash ambani and shloka mehta
- फोटो : social media
इस बारे में नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैंने और मुकेश ने अपने बच्चों को उनका लाइफ पार्टनर चुनने की आजादी दी है । जब मेरे बेटे ने शादी करने का फैसला किया तो हमने उसका स्वागत किया । हम चाहते थे कि उसे दुनिया की सारी खुशियां मिले।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।