मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च होगी। इस शादी के लिए दोनों परिवारों ने खास इंतजाम किए हैं। शादी से पहले फंक्शन भी शुरु हो गए हैं। हाल ही में स्विट्जरलैंड प्री- वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ जिसमें बॉलीवुड के सितारों सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। अंबनी परिवार कैसे इस शादी की तैयारी कर रहा है, इसका एक वीडियो सामने आया है।
बेटे की शादी के लिए कैसे सज रहा एंटीलिया, मुकेश अंबानी के घर से सामने आया पहला वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो मुकेश अंबानी के घर का है। इस वीडियो में दिख रहा है कई सारे लोग मिलकर उनके घर एंटीलिया को सजा रहे हैं। कई सारे फूलों से घर को सजाया रहा है। साथ ही डेकोरेशन के लिए कई तरह के सेट भी लगाए हैं जो रायल लुक दे रहे हैं। इसके अलावा खास तरह की लाइटिंग भी की जा रही है।
A post shared by Akash Ambani ❤️ Shloka Mehta (@akustoletheshlo) on
बीते दिनों स्विट्जरलैंड के St. Moritz में आकाश-श्लोका की प्री-वेडिंग सेलीब्रेशन हुआ था। सूत्रों के मुताबिक इस पार्टी में 700 से ज्यादा बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इस दौरान वहां मेहमानों ने बहुत मस्ती की थी।
इस फंक्शन के कई वीडियो सामने आए थे। एक वीडियो में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और शाहरुख खान अंबानी परिवार के साथ स्टेज पर डांस करते नजर आए। सभी मेहमान सभी 'दिल धड़कने दो' के मशहूर गाने गल्लां गूड़ियां गाने पर थिरकते दिख रहे थे।
A post shared by CineRiser PR (@cineriserpr) on
एक वीडियो में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी साथ नाचते नजर आए थे। मुकेश अपनी पत्नी नीता को गुलाब का फूल देते हैं और दोनों 'ऐ मेरी जोहरा जबीं' गाने पर डांस करते हैं। इस दौरान नीता अंबानी उन्हें नखरे दिखाती हैं। मानव मंगलानी ने इस एक वीडियो शेयर किया था।
A post shared by Weddingz.in (@weddingz.in) on