{"_id":"5c838af6bdec221425445973","slug":"akash-ambani-shloka-mehta-wedding-at-mumbai-live-updates","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बंधन में बंधे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता, 52 तस्वीरों में देखिए 'शुभ विवाह'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बंधन में बंधे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता, 52 तस्वीरों में देखिए 'शुभ विवाह'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 10 Mar 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 52
जयमला डालने के बाद आकाश-श्लोका
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता अब एक दूजे के हो चुके हैं। इस शाही शादी में शादी में मेहमानों का जमावड़ा लगा। सेलिब्रिटी से लेकर राजनीति और खेल जगत की हस्तियों को इस शादी में शामिल हुईं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के अलावा ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर इस खास मौके का हिस्सा बने। टोनी के साथ उनकी पत्नी चेरी ब्लेयर भी इस समारोह में हिस्सा लेने पहुंची थीं। इसके साथ ही शाही शादी में पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून भी पहुंचे थे। इस मौके पर अंबानी के निवास स्थल एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
सोशल मीडिया पर अंबानी शानदान की शाही शादी की तस्वीरें वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा था कि थीम का ध्यान रखा गया हो। डेकोरेशन में रंग-बिरंगे फूलों का इस्तेमाल किया गया था। इस साथ ही कृष्ण जी की मूर्ति के अलावा कई और तरह के डेकोरेशन नजर आए थे।
नीता अपने पूरे परिवार के साथ शादी के वेन्यू में पहुंची थीं। शाही शादी में नीता गुलाबी और लाल रंग के कॉम्बिनेशन का लहंगा पहनी हुई थीं। इसके साथ ही गले ही भारी हार पहना हुआ था।
बेटे की शादी में पूरा अंबानी खानदान पहुंचा था। सामने आईं तस्वीरों में नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी, राधिका मर्चंट और आनंद एक साथ दिखे ते। इस मौके पर सभी शाही कपड़ों में नजर आए थे।
शादी के फंक्शन में अंबानी खानदान की सबसे बड़ी मेंबर कोकिला बेन पहुंची थीं। कोकिला अंबानी छोटे पोते अनंत अंबानी और राधिका मर्चंट के साथ पहुंची थीं। इस मौके पर कोकिला बेन काफी खुश नजर आ रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।