शादी से पहले मुकेश अंबानी के घर की तस्वीरें आई सामने, घोड़े से लेकर हाथी तक सब पहुंचे एंटीलिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने एंटीलिया के अंदर और बाहर की सजावट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। शाही शादी के लिए घर को फूलों से सजाया गया है। खास बात यह है कि फूलों से घोड़े भी बनाए गए हैं जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। घोड़े को सफेद, लाल और गुलाबी रंग के फूलों से सजाया गया है जो भले ही ऑर्टीफीशियल हो लेकर एक नजर देखने में आपको असलियत का लग सकता है।
A post shared by Eventila Decor (@eventila.decor) on
घोड़े के अलावा हाथियों को भी फूलों से बनाया गया है और सजावट की गई है। इस तस्वीर में आपको हरे और गुलाबी फूलों से सजा एक बड़ा हाथी तो वहीं सफेद फूलों से सजा एक छोटा हाथी भी दिखाई देगा। इन तस्वीरों के अलावा घर के एंट्रेस डेकोरेशन की तस्वीर भी सामने आई है। एंट्रेस को भी फूलों से सजाया गया है। इसके साथ ही एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें डेकोरेशन में व्हाइट और पर्पल कलर के फूलों का इस्तेमाल किया गया है।
A post shared by Eventila Decor (@eventila.decor) on
A post shared by Eventila Decor (@eventila.decor) on
A post shared by Eventila Decor (@eventila.decor) on
इन तस्वीरों के अलावा एक वीडियो भी फोटोग्राफर विरल भयानी ने पोस्ट किया है। यह वीडियो एंटीलिया के बाहर का है। इस वीडियो में आप एंटीलिया का डेकोरेशन करने वाले लोग दिखाई दे रहे होंगे। जानकारी के मुताबिक आकाश अंबानी आज दोपहर 3.30 बजे जियो सेंटर से बारात लेकर जाएंगे। जिसके बाद शादी की सभी रस्में निभाई जाएंगी।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
शादी का पूरा फंक्शन 3 दिनों तक चलेगा। 11 मार्च को अंबानी परिवार की ओर से एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन दिया जाएगा। जिसमें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल और बिजनेस की दुनिया के तमाम दिग्गज पहुंचेंगे। 8 मार्च को अंबानी परिवार ने संगीत सेरेमनी का आयोजन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गर्ल्स लाइक यू बैंड, मरुन 5 ने परफॉर्म किया। वेन्यू की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही हैं। बैंगनी रंग के इस थीम में चारों ओर फूलों और लाइट्स से सजाया गया है।