फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshara Singh: MMS लीक पर अक्षरा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पता नहीं यह सब कौन कर रहा है

Sat, 17 Sep 2022 09:06 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 17 Sep 2022 09:06 AM IST
सार

भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक अक्षरा सिंह अपनी बेहतरीन अभिनय और खूबसूरती के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अभिनेत्री सिर्फ एक क्षेत्र में नहीं बल्कि पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं।

विज्ञापन
Akshara Singh MMS Leak: Bhojpuri actress reacts on viral video clip says i dont care do what you want
अक्षरा सिंह - फोटो : insta

भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक अक्षरा सिंह अपनी बेहतरीन अभिनय और खूबसूरती के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अभिनेत्री सिर्फ एक क्षेत्र में नहीं बल्कि पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहने वाली अक्षरा अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी कोई ना कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन सुर्खियां बटोरने वाली अक्षरा बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चा हैं। 

Akshara Singh MMS Leak: Bhojpuri actress reacts on viral video clip says i dont care do what you want
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

दरअसल, कुछ दिनों पहले इंटरनेट पर एक एमएमएस वायरल होने के बाद से ही अक्षरा काफी चर्चा में हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो में नजर आ रही लड़की अक्षरा सिंह है। हालांकि, अभी तब बात की पुष्टि नहीं हुई हैं कि यह वीडियो असली है या फेक। इसी बीच अब इस पूरे मामले पर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक वेबसाइट से बात करते हुए एक्ट्रेस ने इस बारे में अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि वह नहीं जानती कि ये हरकत किसने की है, लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

Akshara Singh MMS Leak: Bhojpuri actress reacts on viral video clip says i dont care do what you want
अक्षरा सिंह - फोटो : insta

एक इंटरव्यू में बात करते हुए अक्षरा ने कहा कि मुझे पता नहीं कि 'इस तरह की हरकत किसने की है, लेकिन मुझे इन सारी चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। कोई कुछ भी बोल रहा है। मैंने वीडियो अभी तक देखा भी नहीं है। मैं वीडियो में दिख रही हूं क्या? पता नहीं कौन यह सब कर रहा है। फिलहाल तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जिसको जो करना है करें।' वारयल वीडियो पर बेबाकी से दिए अपने इस जवाब से अभिनेत्री ने यह स्पष्ट कर दिया कि इन सब चीजों से वह टूटने वाली नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshara Singh MMS Leak: Bhojpuri actress reacts on viral video clip says i dont care do what you want
अक्षरा सिंह - फोटो : social media

वहीं, उनके फैंस लगातार अभिनेत्री का समर्थन करते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने अक्षरा का सपोर्ट करते हुए यह तक कहा कि इन हरकतों के जरिए अभिनेत्री को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया था। वीडियो के सामने आते ही दावा किया जा रहा था कि इसमें नजर आने वाली लड़की भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह है। हालांकि, इस बारे अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि यह वीडियो में असल में अक्षरा हैं या नहीं। इससे पहले भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज भी एक एमएमएस लीक के चलते सुर्खियों में आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed