फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाने पर विवाद: पवन सिंह और अक्षरा के लिए इस सिंगर ने गाया अश्लील गाना, अभिनेत्री ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Tue, 01 Jun 2021 02:02 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 01 Jun 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
Akshara Singh Reacts on Neelkamal Singh Song for her and Pawan Singh
अक्षरा सिंह - फोटो : instagram

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के बीच विवाद से तो सभी वाकिफ हैं। एक समय था जब दोनों की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर जबरदस्त हिट होती थी। रील के साथ पवन और अक्षरा का रियल लाइफ रोमांस भी चला। लेकिन जब पवन की दूसरी शादी हुई तो दोनों के बीच रिश्ता खत्म हो गया और साथ ही नफरत के रिश्ते की शुरुआत हो गई। अब इस मुद्दे को मशहूर भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) ने एक बार फिर हवा दी है। दरअसल, नीलकमल ने अक्षरा सिंह और पवन सिंह का नाम एक साथ जोड़कर एक अश्लील गाना गाया है और देखते ही देखते यह वायरल भी हो गया। गाना जबरदस्त वारयल हो जाने के बाद अक्षरा सिंह ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है और नीलकमल सिंह की बोलती बंद कर दी है। साथ ही कुछ लोगों का मानना है कि पवन सिंह के कहने पर ही ये नीलकमल ने ये गाना गाया है।

Akshara Singh Reacts on Neelkamal Singh Song for her and Pawan Singh
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षरा सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट से नीलकमल सिंह के गाने का लिंक शेयर किया है और उनपर निशाना साधा है। अक्षरा सिंह ने अपनी पोस्ट में सिंगर पर जमकर कटाक्ष किया है। वहीं खबरें सामने आ रही हैं कि नीलकमल सिंह ने ये गाना पवन सिंह को खुश करने के लिए गाया है।

 

Akshara Singh Reacts on Neelkamal Singh Song for her and Pawan Singh
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षरा सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'नीलकमल आपका बहुत बहुत धन्यवाद जो ऐसे शब्दों का प्रयोग किया। मेरे व मां, बहन, बेटी, नारी शक्ति के लिए आपके दिल से जो सम्मान निकला। उसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करती हूं और समस्त भोजपुरिया समाज का जो मान सम्मान बढ़ाया है उसके लिए भी आपके चरणों में पुष्प अर्पित करना चाहती हूं। ईश्वर करे आप ऐसे गाने गा गाकर आपने जो मुकाम हासिल किया है, मां सरस्वती उसमें और बढ़ोतरी प्रदान करें। वैसे आपको बता दूं कि जिस शब्द का आपने प्रयोग किया है वही मां काली की शक्ति हैं। वही सुप्रीम पॉवर है। दिल से आपको आभार।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshara Singh Reacts on Neelkamal Singh Song for her and Pawan Singh
अक्षरा सिंह, पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, पवन सिंह की पहली पत्नी की मौत के बाद उनका नाम अक्षरा सिंह के साथ जुड़ा था, दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करते रहे। अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक्ट्रेस को बिना खबर किए पवन ने दूसरी शादी कर ली थी। 

विज्ञापन
Akshara Singh Reacts on Neelkamal Singh Song for her and Pawan Singh
अक्षरा सिंह, पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बात शादी पर ही नहीं खत्म हुई अक्षरा ने कहा था कि पवन दूसरी शादी के बाद भी उनके साथ रिलेशनशिप में रहना चाहते थे लेकिन वो एक शादीशुदा शख्स के साथ रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहती थीं। जब अक्षरा सिंह ने उनके साथ रिलेशनशिप खत्म का फैसला लिया तो पवन सिंह ने धमकियां देनी शुरू कर दीं। जिसके बाद उन्होंने मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed