होली का त्यौहार हर साल पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व के मौके पर लोग तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान अपने घर पर तैयार करते हैं और खूब जश्न मनाते हैं। लेकिन कोरोना काल के कारण पिछले साल की तरह इस बार भी लोग भरपूर मस्ती वाली होली नहीं मना पा रहे हैं। इस वजह से सभी लोग अपने घरों में ही इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। पकवान और होली की बात आती है तो बिहार का जिक्र जरूर होता है। यहां के व्यंजन और होली की अलग ही पहचान है और इसमें तड़का लगाते हैं यहां के भोजपुरी सेलेब्स, जिनका निराला अंदाज सोशल मीडिया पर छा जाता है।
इन भोजपुरी अभिनेत्रियों पर चढ़ा होली का खुमार, देखिए अक्षरा सिंह को किसने लगाया पहला रंग
होली के अवसर पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्रिटीज ने अपने चाहने वालों को बधाई व शुभकामना संदेश भेजा। सोशल मीडिया के जरिए खुशियां बांटी। इस मामले में हसीन अभिनेत्रियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। भोजपुरी फिल्मों के जरिए बिहार-यूपी के अलावा अन्य राज्यों में अपनी पहचान बनाने वालीं अक्षरा सिंह ने भी एक वीडियो शेयर कर लोगों को बधाई दी। अक्षरा खुद भी एक गायिका हैं। कई बार उन्हें होली के गीत गाते हुए सुना गया है। वीडियो में उन्होंने बताया कि किसने उन्हें पहला रंग लगाया।
इसके अलावा भोजपुरी की ‘नागिन’ यानी कि रानी चटर्जी ने भी एक प्यारा सा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। दोनों हाथों में गुलाबी रंग लगाए रानी ‘बलम पिचकारी’ गाने पर मटकती दिखीं। उन्होंने खूब रंग खेल रखा था। होली के मौके पर वे एकदम जोश में नजर आ रही थीं और उतनी ही खूबसूरत भी लग रही थीं।
A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial)
भोजपुरी सिनेमा की एक और मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दूबे ने भी अपना वीडियो पोस्ट कर फैंस को होली की बधाई व शुभकामना दी। उन्होंने लिखा ‘सभी को हैप्पी होली। भोजपुरी परिवार की खास अपील पर भोजपुरी गाने पर वीडियो बना रही हूं। इस दौरान लाल साड़ी में आम्रपाली गजब की खूबसूरत दिख रही थीं। हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने एक पोस्ट साझा कर जानकारी दी कि किसी तकनीकी समस्या के कारण कुछ समय के लिए उनका पेज निष्क्रिय रहेगा। समाधान निकलते ही वे नए पोस्ट के साथ जल्द वापस लौटेंगी।
हाल ही में खेसारी लाल यादव के साथ विवाद को लेकर चर्चा में आईं काजल राघवानी ने भी अपने फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। हरे और लाल फेस्टिव आउटफिट में काजल एकदम झक्कास लग रही थीं। होली के रंग में सराबोर अभिनेत्री ने लिखा ‘मेरे दोस्तों के होली की बधाई। आपसे हमेशा प्यार करती हूं। आनंद लीजिए, रंगों का ये त्यौहार आपकी जिंदगी को भी रंगों से भर दे।’
A post shared by Kajal Raghwani🦋Save Animals (@kajalraghwani)
कमेंट
कमेंट X