{"_id":"58201f274f1c1b6729b3788f","slug":"akshay-and-bhumi-pednekar-spotted-on-toilet-ek-prem-katha-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टॉयलेट के बाहर हीरो हीरोइन की सेल्फी, खुला कहानी का भेद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टॉयलेट के बाहर हीरो हीरोइन की सेल्फी, खुला कहानी का भेद
Mon, 07 Nov 2016 12:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Mon, 07 Nov 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
और अब खबर अक्षय कुमार के फैंस के लिए। एक्टर अक्षय कुमार अपनी दिवाली की छुट्टियों से काम पर वापस लौट आए हैं लेकिन इसी दौरान उनकी एक ऐसी फोटो सामने आई है जो उनके फैंस को चौंका देंगी।
टॉयलेट के बाहर हीरो हीरोइन की सेल्फी, खुला कहानी का भेद
2 of 5
- फोटो : Twitter
दरअसल अक्षय ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है जिसका नाम है 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा'। हाल ही में इस फिल्म के सेट से एक तस्वीर सामने आई है जिसमें अक्षय अपनी को-स्टार भूमि पेडनेकर के साथ एक टॉयलेट के पास नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर अक्षय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की और लिखा,' मेरी और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का पहला दिन। आप सभी का आशीर्वाद और प्यार चाहिए।
A very good morning from @psbhumi and me from the sets of Toilet - Ek Prem Katha! First day it is...need your best wishes 🙏🏻 pic.twitter.com/ouumNwfl1A
टॉयलेट के बाहर हीरो हीरोइन की सेल्फी, खुला कहानी का भेद
3 of 5
जहां अक्षय के साथ काम करना भूमि के लिए एक सपने के सच होने जैसा है वहीं खुद अक्षय भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। कहा जा रहा है कि ये फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान पर आधारित होगी जिसमें कॉमेडी का भी तड़का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
टॉयलेट के बाहर हीरो हीरोइन की सेल्फी, खुला कहानी का भेद
4 of 5
बता दें कि अक्षय कुमार के पास इस साल तकरीबन पांच-छह फिल्में हैं और एक बाद एक वो इन सभी फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। तो इस लिहाज से फैंस को भी अक्षय को स्क्रीन पर देखने के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यानि इस बार भी पूरे साल बॉक्स-ऑफिस पर अक्षय का ही दबदबा रहने वाला है।
विज्ञापन
टॉयलेट के बाहर हीरो हीरोइन की सेल्फी, खुला कहानी का भेद
5 of 5
वैसे अक्षय अपने फैंस को ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करवाते हैं क्योंकि अपनी हर फिल्म के शूट के दौरान वो सेट से फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और इस बार भी वो कुछ ऐसा ही करने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।