फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger Nageswara Rao: अक्षय, अजय और सलमान ने बनाई रवि तेजा की फिल्मों की रीमेक, अब आई सबसे बड़े चोर की कहानी

Tue, 17 Oct 2023 09:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 17 Oct 2023 09:21 PM IST
विज्ञापन
Akshay kumar Ajay Devgn Salman Khan Ranbir Kapoor made remakes of Tiger Nageswara Rao actor Ravi Teja films
रवि तेजा, सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ की फिल्मों के सुपर स्टार रवि तेजा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' को लेकर सुर्खियों में है। इस फिल्म के जरिए रवि तेजा भले ही हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच पहली बार सिनेमाघरों में अपनी तेलुगु फिल्म के साथ ही पहुंच रहे हों, लेकिन हिंदी फिल्मों के दर्शकों के बीच अपनी डब फिल्मों की वजह से वह खूब लोकप्रिय हैं। साउथ में रवि तेजा को ‘मास महाराजा’ के उपनाम से जाना जाता है। रवि तेजा की कई फिल्मों की हिंदी में रीमेक बन चुकी हैं, चलिए बताते हैं...


Kangana Ranaut: 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर कंगना ने किया 'तेजस' का प्रचार, सरदार पटेल की तारीफ में कही बड़ी बात

Akshay kumar Ajay Devgn Salman Khan Ranbir Kapoor made remakes of Tiger Nageswara Rao actor Ravi Teja films
इंसान, खड्गम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंसान (14 जनवरी 2005)

निर्देशक के सुभाष की फिल्म ‘इंसान’ रवि तेजा की साल 2002 में रिलीज तेलुगु फिल्म 'खड्गम' की हिंदी रिमेक है। फिल्म ‘इंसान’ में अक्षय कुमार, अजय देवगन और तुषार कपूर अहम की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने एक रिक्शा चालक का किरदार निभाया था। वहीं कृष्णा वामसी द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म में रवि तेजा के साथ सोनाली बेंद्रे और प्रकाश राज की मुख्य भूमिकाएं थी। तेलुगू में यह फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी लेकिन हिंदी में यह फिल्म सफल नहीं रही।

Akshay kumar Ajay Devgn Salman Khan Ranbir Kapoor made remakes of Tiger Nageswara Rao actor Ravi Teja films
अनजाना अनजानी, इटलु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनजाना अनजानी (1 अक्टूबर 2010)

अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'अनजाना अनजानी' रवि तेजा की तेलुगु फिल्म 'इटलु श्रावणी सुब्रमण्यम' का रीमेक है। इस निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। वही पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी तेलुगु फिल्म 'इटलु श्रावणी सुब्रमण्यम' में रवि तेजा के साथ तनु रॉय और समरीन जैदी की मुख्य भूमिकाएं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay kumar Ajay Devgn Salman Khan Ranbir Kapoor made remakes of Tiger Nageswara Rao actor Ravi Teja films
राउडी राठौड, विक्रमारकुडू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राउडी राठौड (1 जून 2012)

प्रभु देवा के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की फिल्म  'राउडी राठौड' रवि तेजा की ही तेलुगु फिल्म 'विक्रमारकुडू' का हिंदी रीमेक है, जिसे एसएस राजामौली ने निर्देशित किया था। साल 2006 में रिलीज फिल्म में रवि तेजा के अलावा अनुष्का शेट्टी और विनीत कुमार ने भी अभिनय किया। 'राउडी राठौड’ में अक्षय कुमार के साथ सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी थी। इस फिल्म को भी खूब पसंद किया।

विज्ञापन
Akshay kumar Ajay Devgn Salman Khan Ranbir Kapoor made remakes of Tiger Nageswara Rao actor Ravi Teja films
किक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किक (25 जुलाई 2014)

अभिनेता सलमान खान भी साउथ सिनेमा के ‘मास महाराजा’ कहे जाने वाले अभिनेता रवि तेजा की फिल्म 'किक' की रीमेक में काम कर चुके हैं। रवि तेजा की तेलुगु फिल्म 'किक' साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रवि तेजा के साथ इलियाना डिक्रूज की लीड भूमिका थी। हिंदी में इसकी रिमेक का निर्माण और निर्देशन साजिद नाडियाडवाला ने किया था। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा जैकलीन फर्नांडीस, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी तथा रणदीप हुड्डा की मुख्य भूमिकाएं थी। 
Leo: लियो की तेलुगु रिलीज पर कोर्ट ने 20 अक्तूबर तक लगाई रोक, नाग वामसी बोले- जल्द सुलझा लिया जाएगा मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed