सोमवार को आमिर खान ने अपनी नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा से एक अनोखा लुक जारी करते हुए सोशल मीडिया पर हंगामा कर दिया। इस लुक में आमिर का चेहरा कुछ कुछ थ्री ईडियट्स और पीके जैसी फिल्मों के उनके मासूमियत भरे लुक जैसा ही दिख रहा है। आमिर के इस लुक की जहां तारीफ हो रही है तो वहीं इस वजह से अक्षय कुमार को ट्रोल किया जा रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला...
आमिर खान के फैंस ने अक्षय कुमार को किया ट्रोल, सोशल मीडिया पर बुरी तरह भिड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल इस साल मार्च में अक्षय कुमार की फिल्म केसरी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय ने भी एक सिख का किरदार निभाया था। किरदार में ढलने के लिए अक्षय ने नकली दाढ़ी और मूछों का इस्तेमाल किया था।
अपने इस लुक की वजह से अक्षय को उस समय भी ट्रोल किया गया था। अब आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चढ्ढा का पोस्टर रिलीज होने के बाद लोग दोनों स्टार के लुक की तुलना कर रहे हैं। ट्विटर पर अक्षय को काफी ट्रोल किया जा रहा है।
यूजर कमेंट कर रहे हैं कि आमिर ने अपने किरदार के लिए असलियत में दाढ़ी बढ़ाई है। एक फैन ने ट्वीट में लिखा है, 'असली दाढ़ी-मूछ बढ़ाना अपने किरदार के साथ न्याय करना है और लोगों को देशभक्ति के नाम पर बेवकूफ बनाना गलत है।'
Growing real beard to do justice to the character vs fooling fans and capitalizing on nationalism. #LaalSinghChaddha pic.twitter.com/WDCapwYH3a
वहीं अक्षय के सपोर्ट में उनके फैंस आ गए हैं। उनका कहना है कि अक्षय साल में कई फिल्में करते हैं तो ऐसे में दाड़ी बढ़ना उनके लिए मुश्किल है। आमिर कम फिल्में करते हैं तो वो ऐसा कर सकते हैं।
Akshay does 4 films in a year and Aamir does a movie in 2 years.. How will Akshay get time to grow beard for a film?
Aur haa bhai, Akki is not dedicated to his work, tu bada dedicated hai jo yahape ye sab bakchodi karra ha hai and making your parents proud. https://t.co/cFH5Mb4iZt