{"_id":"5ff16e518ebc3e3eac38fec9","slug":"akshay-kumar-and-other-star-cast-will-soon-start-shooting-for-film-bachchan-pandey-in-jaisalmer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की टीम मुंबई से निकली जैसलमेर, अक्षय कुमार के साथ बुधवार से शुरू होगी शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की टीम मुंबई से निकली जैसलमेर, अक्षय कुमार के साथ बुधवार से शुरू होगी शूटिंग
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बच्चन पांडे की टीम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2020 के कोरोना काल में अपनी नई फिल्म ‘बेलबॉटम’ की शूटिंग शुरू करके खत्म भी कर देने वाले अभिनेता अक्षय कुमार इस हफ्ते से राजस्थान में अपनी नई फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म के कलाकार और तकनीशियन एक चार्टर्ड हवाई जहाज से मुंबई से जैसलमेर के लिए रवाना हो गए। अक्षय के छह जनवरी को वहां पहुंचने की सूचना है।
2 of 5
बच्चन पांडे की टीम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्षय कुमार ने हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लंबे समय तक रहकर अपनी फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में उनके साथ रजनीकांत के दामाद धनुष और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी हैं। फिल्म के निर्देशक आनंद एल रॉय ने इसके पहले शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जीरो’ बनाई थी। मुंबई लौटने के बाद उनको कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी भी सामने आ चुकी हैं।
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : Twitter- @BombayBasanti
अक्षय कुमार के लिए साल 2021 काफी व्यस्त रहने वाला है। उनकी एक और फिल्म ‘सूर्यवंशी’ साल की पहली तिमाही में रिलीज हो सकती है। इसके बाद उनकी दो और फिल्में ‘पृथ्वीराज’ और ‘बेल बॉटम’ भी इसी साल रिलीज होंगी। एक और फिल्म का अक्षय ने अपने प्रशंसकों से वादा किया है, जिसका नाम है ‘रक्षाबंधन’। हालांकि, साल की शुरूआत उनकी होने जा रही है फिल्म ‘बच्चन पांडे’ से।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षय, कृति
- फोटो : Social Media
फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के निर्माता साजिद नाडियाडवाला, उनकी पत्नी व फिल्म की सह निर्माता वर्दा नाडियाडवाला अपनी फिल्म के सितारों मसलन अरशद वारसी, प्रतीक बब्बर, कृति सैनन आदि के साथ जैसलमेर के लिए रवाना हो चुके हैं। वहां फिल्म की शूटिंग लगातार 30 दिन तक चलेगी। कृति सैनन इससे पहले अक्षय कुमार और साजिद के साथ फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार
फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की कहानी कुछ कुछ सनी देओल की फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ जैसी है जिसमें एक दबंग शख्स फिल्म स्टार बनना चाहता है। यहां ये किरदार अक्षय कुमार कर रहे हैं। फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज की भी लास्ट मिनट एंट्री हुई है। कृति सैनन फिल्म में एक पत्रकार का किरदार कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।