सब्सक्राइब करें

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए 'हल्ला बोल' एक्टर शिव कुमार, बेटी ने कहा- किसी भी सेलिब्रिटी ने नहीं की मदद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 03 Jan 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
Halla Bol Actor Shiv Kumar discharged from Hospital his daughter said no celebrity came forward to help
शिवकुमार वर्मा - फोटो : Instagram

साल 2020 सिर्फ आम जनता के लिए ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी काफी परेशानी भरा रहा है। बहुत से सेलेब्स ऐसे भी थे जिन्हें खराब तबियत के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसमें  'हल्ला बोल' एक्टर शिवकुमार वर्मा का नाम भी शामिल है। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन(CINTAA) के सदस्य शिवकुमार वर्मा क्रॉनिक ऑबस्ट्रेक्टिव पल्मोनरी डिजीज(COPD) से जूझ रहे थे। वहीं अब उनकी हालत स्थिर होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हालांकि उनकी बेटी राजसी ने बताया कि एक एक्टर होते हुए भी उनके पिता को बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से कोई मदद नहीं मिली।

Trending Videos
Halla Bol Actor Shiv Kumar discharged from Hospital his daughter said no celebrity came forward to help
शिवकुमार वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

शिवकुमार जब अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहे थे तो उनके साथ सिर्फ उनकी बेटी खड़ी थी। अब अस्पताल से 12-13 दिनों का लंबा समय काटने के बाद एक्टर को छुट्टी दे दी गई है। इस बात की जानकारी देते हुए राजसी ने बताया कि, 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि ये दिन कैसे बीते हैं। जब मेरे डैडी वैंटिलेटर पर थे तो मेरी बेचैनी बहुत बढ़ गई थी। उन्हें 6 दिन बाद वेंटिलेटर से भी हटा दिया गया था'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Halla Bol Actor Shiv Kumar discharged from Hospital his daughter said no celebrity came forward to help
अक्षय कुमार, शिवकुमार वर्मा, सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आगे राजसी ने कहा कि, 'मुझे मेरे भाई का भी कोई सपोर्ट नहीं था क्योंकि उसने खुद को हमसे अलग कर लिया है और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहता है। हालांकि जो बात मुझे सबसे ज्यादा हैरान करने वाली लगी वो ये थी कि टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री से कोई भी शख्स हमारी मदद करने के लिए आगे नहीं आया जबकि हमने अस्पताल में भर्ती होते ही मदद की अपील की थी'।

Halla Bol Actor Shiv Kumar discharged from Hospital his daughter said no celebrity came forward to help
शिवकुमार वर्मा - फोटो : Instagram

राजसी ने कहा कि, 'बहुत से लोगों के फोन मेरे पिता का हाल चाल जानने के लिए आए लेकिन किसी ने आगे बढ़कर हमारी मदद नहीं की। इसके बाद मुझे अपनी 5 लाख की एफडी तोड़नी पड़ी और मेरी जान पहचान होने के कारण डॉक्टर ने थोड़े डिस्काउंट के साथ पिता का इलाज किया। मैं डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा करती हूं जो उन्होंने इतने अच्छे तरीखे से मेरे पिता का ख्याल रखा'। राजसी ने बताया कि सिर्फ सिनियर एक्ट्रेस कुनिका लाल उनकी मदद के लिए आगे आईं थीं।


 

विज्ञापन
Halla Bol Actor Shiv Kumar discharged from Hospital his daughter said no celebrity came forward to help
शिवकुमार वर्मा - फोटो : twitter: @CintaaOfficial

बता दें कि सिन्टा ने शिवकुमार के अस्पताल में भर्ती होने पर ट्वीट कर सेलेब्स से आर्थिक मदद मांगी थी। ट्वीट में लिखा था कि,'शिवकुमार सीओपीडी से जूझ रहे हैं। उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। हालांकि उन्हें और भी कई टेस्ट कराने है। इसके चलते उन्हें धन की आवश्यकता है'। सिन्टा के अमित बहल ने कहा कि हमें जैसे ही इस बात की जानकारी मिली हमने सिन्टा के नियम अनुसार 50 हजार रुपये उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। बता दें कि शिव कुमार की बेटी राजसी ने सिन्टा से मदद की गुहार लगाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed