{"_id":"5ff15a3d8ebc3e40cf52e43e","slug":"sanjay-khan-birthday-special-fact-that-he-will-always-be-remembered-as-tipu-sultan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sanjay Khan Birthday: सेट पर झुलस गए थे संजय खान, 13 दिन में हुई थी 73 सर्जरी, डॉक्टरों ने इंडस्ट्री छोड़ने की दी थी सलाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sanjay Khan Birthday: सेट पर झुलस गए थे संजय खान, 13 दिन में हुई थी 73 सर्जरी, डॉक्टरों ने इंडस्ट्री छोड़ने की दी थी सलाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
संजय खान
- फोटो : सीरियल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिग्गज अभिनेता संजय खान तीन जनवरी को अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनका 55 साल से ज्यादा का लंबा करियर रहा है। संजय खान ने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल में भी काम किया है। साल 1990 में प्रसारित सीरियल द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान में संजय खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस सीरियल का निर्देशन उन्होंने खुद किया था। सीरियल टीपू सुल्तान की शूटिंग के वक्त संजय खान के साथ गंभीर हादसा हो गया था जिसमें वह बाल बाल बचे थे।
2 of 5
संजय खान
- फोटो : फिल्म
आठ फरवरी 1990 को टीपू सुल्तान के सेट पर संजय खान बुरी तरह झुलस गए थे। जब सेट पर आग लगी तब वहां 40 लोग मौजूद थे। उनका शरीर 65 फीसदी तक जल गया था। इसकी गंभीरता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 13 दिन में उनकी 73 सर्जरी हुई थी।
3 of 5
संजय खान
- फोटो : फिल्म
एक इंटरव्यू के दौरान संजय खान ने बताया था कि 'हमने कभी नहीं सोचा था कि इस तरह की घटना होगी। हम बहुत डरे हुए थे। मैं अपने लेखक के साथ स्टूडियो से बाहर था जब हमें पता चला कि आग लग गई है। हम मौके पर पहुंचे तो देखा चारों ओर आग ही आग है। मैंने जोर से चिल्लाया- दरवाजा खोलो। तभी अचानक मेरे सिर पर तेजी से कुछ लगा। बाकी जो हुआ सभी को पता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजय खान
- फोटो : instagram/bolly_history
इस हादसे के बाद डॉक्टर्स ने संजय खान को अभिनय छोड़ने की सलाह दी। हालांकि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है कि वह जल्द ही ठीक हो गए। बाद में उन्होंने अपने छोटे भाई अकबर खान के साथ प्रोडक्शन हाउस का काम संभाला। ठीक होने के बाद संजय खान वापस सेट पर लौटने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
5 of 5
संजय खान
- फोटो : instagram/bolly_history
संजय खान एक सर्वाइवर की तरह हैं। वह कई बार जानलेवा दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। एक बार उनका हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। यह घटना मैसूर में हुई थी। उनका हेलीकॉप्टर 800 फुट की ऊंचाई से गिरा था जिसमें 55 लोग मारे गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।