{"_id":"62971d4dde8732250641a52a","slug":"akshay-kumar-and-team-samrat-prithviraj-honour-india-last-hindu-king-at-his-fort-rai-pithora-in-new-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samrat Prithviraj: गंगा स्नान और सोमनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राय पिथौरा किला पहुंचे अक्षय कुमार, अंतिम हिंदू राजा का किया सम्मान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Samrat Prithviraj: गंगा स्नान और सोमनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राय पिथौरा किला पहुंचे अक्षय कुमार, अंतिम हिंदू राजा का किया सम्मान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्देशक डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, सोनू सूद और संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। सिनेमाघरों में ये फिल्म 3 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी, अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर दिल्ली स्थित सम्राट पृथ्वीराज के किले राय पिथौरा में पहुंचे। इस दौरान सभी ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस फिल्म में सपरस्टार अक्षय कुमार को पहली बार ऐतिहासिक भूमिका में दिखाया गया है। यशराज बैनर तले बनी सम्राट पृथ्वीराज पहली ऐतिहासिक और मनोरंजक फिल्म है।
2 of 4
अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिल्ली में स्थित किला राय पिथौरा सम्राट पृथ्वीराज के शासनकाल का केंद्र बिंदु हुआ करता था। पवित्र गंगा नदी में स्नान करने और सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद सम्राट पृथ्वीराज की टीम ने बहादुर योद्धा के झंडे के साथ इस किले का दौरा किया। बेरहम आक्रमणकारियों के खिलाफ देश की रक्षा के लिए अपना सब कुछ बलिदान करने वाले शक्तिशाली राजा को सम्मानित करने के लिए सम्राट पृथ्वीराज की स्टार कास्ट ने उनकी प्रतिमा पर झंडा रखा। जिस शख्स ने देश के लिए बलिदान दिया है।
3 of 4
अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दौरान डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा- “एक टीम के रूप में हम अपनी फिल्म और अपने प्रचार अभियान के माध्यम से सम्राट पृथ्वीराज को सबसे शानदार सलामी देना चाहते थे। हमें उम्मीद है कि हम ऐसा करने में कामयाब रहे हैं। हम भारत माता के सबसे बहादुर योद्धाओं में से एक का सम्मान करते हैं। सम्राट पृथ्वीराज उन आक्रमणकारियों के खिलाफ खड़े हुए जो हमारे देश और देशवासियों को मारना, लूटना और उनका अपमान करना चाहते थे। सम्राट के साहस के लिए हम उनकी प्रशंसा करते हैं। मुझे लगता है इसे जानने के लिए हर भारतीय को ये फिल्म देखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि इस फिल्म के जरिए पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। 3 जून को इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा। अक्षय और मानुषी के अलावा इस फिल्म में सोनू सूद और संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।