फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Gun Maverick: टॉम क्रूज की फिल्म देखने पहुंची 'फाइटर' की टीम, 'टॉप गन-मेवरिक' को बताया 'क्लासिक'

Wed, 01 Jun 2022 01:09 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 01 Jun 2022 01:09 PM IST
विज्ञापन
Film Fighter Cast & Crew watch Top Gun Maverick at a special screening with Hrithik roshan anil kapoor director Siddharth anand
ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, टॉम क्रूज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हॉलीवुड इंडस्ट्री के नामचीन अभिनेताओं में से एक टॉम क्रूज ने अपने प्रशंसकों को उनके इंतजार का काफी अच्छा फल चखाया है। अभिनेता की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'टॉप गन: मेवरिक' ने लोगों को फिर से टॉम का वही एक्शन रूप दिखाया, जिसका वह काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। टॉम को बड़े पर्दे पर देख दर्शकों का दिल खुश हो गया, जिसका नतीजा यह हुआ कि फिल्म भारत में भी लगातार धमाकेदार कमाई कर रही है। इस फिल्म के लिए जितने उत्सुक टॉम के फैंस हैं, उतने ही उत्सुक बॉलीवुड के फिल्मी सितारे भी हैं। दर्शकों के मन को लुभा रही टॉम क्रूज की यह फिल्म देखने के लिए अब अनिल कपूर, ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म 'फाइटर' की पूरी टीम सिनेमाघर पहुंची।  

Film Fighter Cast & Crew watch Top Gun Maverick at a special screening with Hrithik roshan anil kapoor director Siddharth anand
ऋतिक रोशन, अनिल कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'टॉप गन :मेवरिक' की हुई स्पेशल स्क्रिनिंग 
जब बात टॉम क्रूज की हो तो उनका नाम सुन एक ही चीज दिमाग में आती है और वो है जबरदस्त एक्शन। साल 1986 में आई फिल्म 'टॉप गन' का सीक्वल 'टॉप गन: मेवरिक' अपने पहले पार्ट की तरह ही लोगों के बीच पॉपुलर हो रही है। फिल्म का क्रेज इतना है कि बॉलीवुड के एक्शन हीरोज में से एक ऋतिक रोशन और अनिल कपूर भी इस एक्शन फ्लिक को देखने के लिए पहुंचे। दोनों दिग्गज कलाकारों के साथ उनकी आगामी फिल्म 'फाइटर' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और फिल्म की पूरी टीम भी मौजूद थी। वायकॉम18 स्टूडियोज के सीईओ अजीत अंधारे ने हाल ही में सिटी थिएटर में 'फाइटर' की टीम के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। आम लोगों की तरह ही टॉम क्रूज अभिनित इस फिल्म ने बॉलीवुड दिग्गजों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म देखने के बाद ऋतिक , अनिल और सिद्धार्थ तीनों ने 'टॉप गन: मेवरिक' की जमकर तारीफ की है।

Film Fighter Cast & Crew watch Top Gun Maverick at a special screening with Hrithik roshan anil kapoor director Siddharth anand
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन को पसंद आई फिल्म
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन से जब फिल्म के बारे में पूछा गया तो वह अपने आपको फिल्म और टॉम दोनों की तारीफ करने से रोक नहीं पाए। ऋतिक रोशन ने कहा, "यह एक हैरतअंगेज फिल्म थी। तीन दशकों से अधिक और इतने इंतजार के बाद भी फिल्म सभी की उम्मीदों पर खरी उतर पाई। फिल्म देखते वक्त पुरानी फिल्म की यादें दिमाग में जरूर रहेंगी, लेकिन जिस तरह से फिल्म में किरदारों और कहानी का विकास हुआ है वह मेरे लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र था। एरियल फाइट के दृश्य मेरे अनुभव से परे थे, उन्होंने मुझे एक माइंड ब्लोइंग एक्सपीरियंस दिया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Film Fighter Cast & Crew watch Top Gun Maverick at a special screening with Hrithik roshan anil kapoor director Siddharth anand
अनिल कपूर, सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनिल ने बताया महत्वपूर्ण फिल्म
अनिल कपूर को भी फिल्म देखने के बाद अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। वह फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित दिखे और उन्होंने कहा, ''मेरे पास फिल्म की तारीफ करने के लिए शब्द नहीं हैं। क्या फिल्म है! क्या एक्शन है और टॉम क्रूज का अभिनय अतुलनीय है। सुपर मजेदार एक्सपीरिएंस और पूरे पैकेज के लिए इसे आईमैक्स में देखना चाहिए। जिन लोगों ने फिल्म का पहला पार्ट देखा है, उन्हें यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। यह फिल्म आने वाली पीढ़ी के लिए और भी महत्वपूर्ण है। यह फिल्म हमें दिखाती है कि सिनेमा की विरासत कितनी अच्छी है और यह आगे भी बनी रहेगी।”
विज्ञापन
Film Fighter Cast & Crew watch Top Gun Maverick at a special screening with Hrithik roshan anil kapoor director Siddharth anand
ऋतिक रोशन, अजीत अंधारे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म को बताया कल्ट क्लासिक 
'फाइटर' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद भी फिल्म का फैन बन उसकी तारीफों के पुल बांधने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा, "मैं पहली फिल्म का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं और दूसरे पार्ट की घोषणा के बाद से ही इसका इंतजार कर रहा था। मेरा मतलब है कि यह  एक कल्ट क्लासिक फिल्म है। मुझे याद है कि हर कोई फिल्म का पहला पार्ट देखने के बाद एक फाइटर पायलट बनना चाहता था। फिल्म में आपको भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा, जो बड़े पर्दे पर इसे और भी भव्य रूप देता है।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed