अभिनेता आर. माधवन की फिल्मी जिंदगी से अधिकांश लोग वाकिफ हैं। लेकिन, उनकी पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्म से कम नहीं है। अगर उनकी जिंदगी की लव स्टोरी की बात करें तो वह किसी फिल्म की कहानी सरीखी लगती है। फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाले आर. माधवन ने अपनी एक्टिंग, लुक और मुस्कान से अनगिनत लड़कियों को अपना दीवाना बना लिया था। मगर, वह खुद अपना दिल अपनी एक स्टूडेंट को दे बैठे थे। वह स्टूडेंट आज उनकी पत्नी हैं। जी हां, आर. माधवन और उनकी सरिता बिरजे इसी तरह एक-दूसरे की जिंदगी में आए। कैसे आगे बढ़ी टीचर और स्टूडेंट की प्रेम कहानी आइए जानते हैं...
R Madhavan Love Story: अपनी स्टूडेंट को दिल दे बैठे थे आर. माधवन, शुक्रिया कहने के बहाने शुरू हुई थी प्रेम कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरव्यू क्लियर होने के बाद ऐसे बनी बात
इलेक्ट्रॉनिक्स में डिग्री हासिल करने के बाद आर. माधवन ने पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और पब्लिक स्पीकिंग की क्लास लेना शुरू किया था। वह कोल्हापुर में एक वर्कशॉप के दौरान पहली बार सरिता बिरजे से मिले थे। वह एक एयरहोस्टेस बनना चाहती थीं। 1991 में महाराष्ट्र में सरिता ने माधवन की पर्सनैलिटी डेवलेपमेंट क्लास में हिस्सा लिया और इंटरव्यू क्लियर कर लिया। इसी वजह से सरिता ने माधवन को शुक्रिया अदा करने के लिए डिनर पर चलने का ऑफर दिया। इस तरह दोनों की कहानी की शुरूआत हुई। इस पल को याद करते हुए माधवन ने एक बातचीत में कहा था, 'मैं कोल्हापुर में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट क्लास पढ़ा रहा था। उसी दौरान सरिता से मिला था। वह एयरलाइंस में जॉब पाने के लिए तैयारी कर रही थीं और इसलिए उन्होंने मेरी क्लास लेनी थी। जब उन्होंने यह पास किया तो उन्हें लगा कि इसके पीछे मेरी टीचिंग का भी अहम योगदान है और इसका शुक्रिया अदा करने के लिए वो मुझे एक डिनर पर ले गई थीं। इस तरह हमारी कहानी की शुरुआत हुई थी।'
आठ साल डेट करने के बाद की शादी
आर. माधवन और सरिता ने आठ साल की डेटिंग के बाद वर्ष 1999 में शादी की। यह एक पारंपरिक तमिल शादी थी। आर. माधवन और सरिता बिरजे ने शादी के छह साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। साल 2005 में दोनों एक बेटे के माता-पिता बने, जिसका नाम उन्होंने वेदांत रखा। दोनों खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।
शादी के बाद इंडस्ट्री में बनाई पहचान
अभिनेता आर. माधवन ने सरिता बिरजे से शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बड़ी पहचान कायम की। उनकी पहली तमिल फिल्म 'अलैपायुथे' थी, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म साल 2000 में आई थी और उन्होंने इसके लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था। आर. माधवन ने साल 2001 में दीया मिर्जा के साथ फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।