फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singer KK Death: सिंगिंग इंडस्ट्री के लिए बुरा बीत रहा यह साल, केके से पहले इन बड़े सितारों ने भी कहा अलविदा

Wed, 01 Jun 2022 01:02 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 01 Jun 2022 01:02 PM IST
विज्ञापन
Singer KK Death These Big Singing Stars Also Said Goodbye Sidhu Moose Wala to Bappi Lahiri
केके - फोटो : self

देश के मशहूर गायक केके नहीं रहे। 53 वर्ष की आयु में कोलकाता में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। अपने आखिरी समय में वह कोलकाता में कॉन्सर्ट करने पहुंचे थे। कॉन्सर्ट के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें होटल लाया गया। वहां वह गिर पड़े। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमआरआई) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देखा जाए तो साल, 2022 अब तक भारतीय सिंगिंग इंडस्ट्री के लिए काफी बुरा साबित हो रहा है। केके के अलावा कई अन्य बड़े सितारे हैं, जिन्होंने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सितारों के नाम....

Singer KK Death These Big Singing Stars Also Said Goodbye Sidhu Moose Wala to Bappi Lahiri
ITBP के जवान ने लता मंगेशकर को दी इस तरह श्रद्धांजलि - फोटो : Twitter @IIMMDelhi

लता मंगेशकर
इस साल 6 फरवरी, 2022 को स्वर कोकिला कही जाने वाली भारत रत्न से सम्मानित गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया था। 6 फरवरी, 2022 को 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांसें ली। लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित हुई थीं। इसके बाद इलाज से उनकी रिपोर्ट निगेटिव तो आई लेकिन उनकी हालत में सुधार न हो सका था और वह दुनिया को अलविदा कह गई थी। केवल भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान समेत कई अन्य देशों ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया था। 

Singer KK Death These Big Singing Stars Also Said Goodbye Sidhu Moose Wala to Bappi Lahiri
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

बप्पी लाहिड़ी
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के ठीक 9 दिन बाद दिग्गज संगीतकार और गायक बप्पी लहरी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था। 15 फरवरी, 2022 की सुबह 69 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांसे ली थीं। डिस्को किंग कहे जाने वाले बप्पी लाहिड़ी करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी लेकिन अगले ही दिन उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया न जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Singer KK Death These Big Singing Stars Also Said Goodbye Sidhu Moose Wala to Bappi Lahiri
दुखद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिद्धू मूसेवाला
देश-विदेश में मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की बीते रविवार पंजाब के मानसा में जवाहरके गांव में हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उनकी गाड़ी को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिसमें उनकी मौत हो गई। मूसेवाला की मौत से भारत पाकिस्तान समेत कई अन्य देशों में उनके फैन्स को गहरा झटका लगा है। इस घटना के बाद से पंजाब में मूसेवाला के समर्थक सरकार और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने इसे आपसी रंजिश का मामला बताया है और मामले की जांच कर रही है। कनाडा में रह रहे गोल्डी बराड़ ने हत्या के कुछ समय बाद ही इसकी जिम्मेदारी ली थी। गोल्डी बराड़ कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग का सहयोगी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed