फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samrat Prithviraj Box Office Prediction: भूल भुलैया 2 की आंधी को चीरकर आगे निकल सकती है सम्राट पृथ्वीराज, पहले दिन कमाएगी इतने करोड़!

Wed, 01 Jun 2022 12:31 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 01 Jun 2022 12:31 PM IST
विज्ञापन
Samrat Prithviraj Box Office Prediction akshay kumar starrer film beat kartik aaryans bhool bhulaiyaa 2
सम्राट पृथ्वीराज, भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की गिनती उन एक्टर्स में होती है, जो साल में अपनी कम से कम चार फिल्में देते हैं। खिलाड़ी कुमार इन दिनों पर्दे पर नए अवतार में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। अभिनेता अपनी आगामी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में शक्तिशाली राजा पृथ्वीराज का किरदार निभाएंगे। ये फिल्म राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन और वीरता पर आधारित है। सम्राट पृथ्वीराज महान राजा थे जिन्होंने देश को आक्रमणकारी मोहम्मद गोरी से बचाने के लिए लड़ाई लड़ी और अपने प्राणों की कुर्बानी दी। इस फिल्म के जरिए पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह राजकुमारी संयोगिता के किरदार में नजर आएंगी, जो पृथ्वीराज की प्रेमिका बनी हैं।

Samrat Prithviraj Box Office Prediction akshay kumar starrer film beat kartik aaryans bhool bhulaiyaa 2
सम्राट पृथ्वीराज फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता के नए रूप को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म भले ही सिनेमाघरों में 3 जून को रिलीज हो रही हो, लेकिन इसके लिए पहले से ही एडवांस बुकिंग हो रही है। क्योंकि ये एक एतिहासिक फिल्म है, इसलिए अक्षय कुमार को उम्मीद है कि माता-पिता अपने बच्चों के साथ ये फिल्म जरूर देखेंगे। वहीं दूसरी ओर फिल्म के कलेक्शन को लेकर भी तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया को कमाई के मामले में पहले दिन पीछे छोड़ सकती है।

Samrat Prithviraj Box Office Prediction akshay kumar starrer film beat kartik aaryans bhool bhulaiyaa 2
सम्राट पृथ्वीराज फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं। ऐसे में दर्शकों को एक बढ़िया फिल्म की तलाश थी, जिसे भूल-भुलैया 2 ने खत्म किया है। कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 कमाई के मामले में पहले दिन से आगे चल रही है। वहीं कंगना रणौत की फिल्म धाकड़ बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी है। आयुष्मान खुराना जो कि हमेशा बेहतरीन फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं उनकी अनेक भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samrat Prithviraj Box Office Prediction akshay kumar starrer film beat kartik aaryans bhool bhulaiyaa 2
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सम्राट पृथ्वीराज के कलेक्शन की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दिन कमाई के मामले में ये फिल्म बड़ा धमाका कर सकती है। माना जा रहा है कि ओपनिंग डे पर ये फिल्म 15 करोड़ के आसपास कमाई कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो अक्षय की फिल्म कार्तिक की भूल भुलैया को पछाड़ने में कामयाब रहेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed